ePaper

शहनाज गिल की इस तसवीर पर दिल हार जाएंगे आप, फैंस बोले- ब्लैक ब्यूटी

Updated at : 14 Jul 2020 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
शहनाज गिल की इस तसवीर पर दिल हार जाएंगे आप, फैंस बोले- ब्लैक ब्यूटी

Shehnaaz Gill, Shehnaaz Gill viral photo: एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तसवीरें शेयर करती रहती है. उनके चाहने वालों की लंबी लिस्ट है. शहनाज गिल का स्वैग अब ऐसा है कि फैन्स उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं. हाल ही में शहनाज ने अपनी ब्लैक गाउन में तसवीर पोस्ट की है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही है. उनकी ये तसवीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तसवीर पोस्ट की है. इस तसवीर में वो ब्लैक गाउन पहने नजर आ रही है. उनका ये ऑफ-शोल्डर ब्लैक गाउन में लुक फैंस को खूब पसन्द आ रहा है. इस तसवीर में वह कैमरे की तरफ देखकर पोज दे रही है और ओपन हेयर लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. यूजर एक्‍ट्रेस की तसवीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. लोग उनकी अदा और खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CCksxW5Bnc_/

शहनाज की इस तसवीर पर एक मीडिया यूजर ने लिखा, उफ गर्मी, हॉटनेस ओवरलोडड. एक अन्य मीडिया यूजर ने लिखा, स्टनिंग. वहीं एक ने लिखा, ब्लैक ब्यूटी. वहीं कई मीडिया यूजर्स ने उनकी इस तसवीर को सुपर हॉट और सेक्सी बताया.

Also Read: एक इंस्टा पोस्ट के लिए शहनाज गिल लेती हैं इतनी मोटी रकम, फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश

वहीं, स्पॉटब्वॉय के रिपोर्ट के मुताबिक, शहनाज इंस्टाग्राम पर अपने एक पोस्ट के लिए काफी मोटी रकम चार्ज करती हैं. पहले शहनाज अपने एक पोस्ट के 5 लाख रुपये लेती थी, लेकिन इन दिनों उनके एक पोस्ट की फीस 8 लाख रुपये है. वहीं, शहनाज गिल बड़े ब्रैंड के लिए पोस्ट करने पर 10 लाख फीस चार्च करती हैं.

इससे पहले शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का एक गाना ‘भुला दूंगा’ रिलीज हुआ था. सिद्धार्थ और शहनाज के इस रोमांटिक वीडियो को फैंस का खूब प्‍यार मिल था. ‘भुला दूंगा’ गाना सोशल मी़डिया पर आते ही छा गया था. इस रोमांटिक गाने शूटिंग Madh Island में हुई है. इस गाने को शूट करने में दो दिन लगे थे.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola