चिलचिलाती धूप और उमस ने बढ़ाई परेशानी, तरैया में जनजीवन प्रभावित

Updated:
विज्ञापन
Saran News

चिलचिलाती धूप में वीरान पड़ी तरैया की थाना रोड की सड़क

Saran News : भीषण गर्मी का असर बाजार पर, ग्राहक और विक्रेता दोनों परेशान, डॉक्टरों ने दी सलाह—गर्मी में सावधानी बरतें, पानी अधिक पिएं और धूप से बचें

विज्ञापन

Saran News (मनोज कुमार) : सारण जिले के तरैया में बुधवार को मौसम ने ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि सुबह के 11 बजे तक ही लोगों को दोपहर जैसी तपिश महसूस होने लगी. चिलचिलाती धूप, उमस भारी गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित हो गया. तरैया बाजार के विभिन्न चौक-चौराहों और मुख्य सड़कों पर लोग सिर और शरीर को धूप से बचाने के लिए छातों का सहारा लेते नजर आये. धीरे – धीरे दिन चढ़ने के साथ सूरज की तपिश और तीखी होती गयी. मौसम के आंकड़ों के अनुसार वास्तविक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. वातावरण में नमी अधिक होने के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से कहीं अधिक गर्मी महसूस हो रही है.

भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित, मजदूर और राहगीर सबसे ज्यादा परेशान

सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हो रही है जिन्हें रोजमर्रा के कामकाज के लिए घर से बाहर निकलना पड़ रहा है. बाजार आने वाले ग्राहक, रिक्शा,ठेला चालक, ईंट, बालू,गिट्टी,छड़ ढोने वाले मजदूर, फुटपाथ विक्रेता और राहगीर तेज धूप के बीच राहत के लिए पेड़ की छांव तलाशते दिखायी दिये. कई लोगों ने चेहरे को कपड़े से ढंक रखा था, जबकि कई लोग छाता लेकर चल रहे थे. इस भीषण गर्मी का असर बाजार में भी देखने को मिला. जिसका बाजारों में बुरा प्रभाव रहा. दोपहर से पहले ही कई स्थानों पर सन्नाटा जैसा माहौल दिखा और लोग छांव की तलाश में नजर आये. चिकित्सकों का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी और उमस से बचने के लिए लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर जाने की सलाह दी जा रही है.

Also Read : नगर थाना पुलिस की कार्रवाई में अपहरण कांड का खुलासा, पुलिस ने दिल्ली और लखनऊ से किया बरामद

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन