Tum Dena Saath Mera: टूटा रक्षित का दिल, प्यार का इजहार करने पहुंचा था लेकिन सामने आ गया बड़ा सच

Updated:
विज्ञापन

रक्षित और अपराजिता, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Tum Dena Saath Mera: लेटेस्ट एपिसोड में रक्षित, अपराजिता से अपने प्यार का इजहार करना चाहता है, लेकिन ललित और अपराजिता के रिश्ते की सच्चाई देखकर चुप रह जाता है. वहीं ललित एक नयी चाल चलता है.

विज्ञापन

Tum Dena Saath Mera: सीरियल ‘तुम देना साथ मेरा’ में रक्षित और अपराजिता के रिश्ते ने नया मोड़ ले लिया. एपिसोड की शुरुआत में रक्षित, अपराजिता के बारे में सोचते हुए नजर आता है. वह अपने मन में एक खूबसूरत सपना देखता है, जिसमें वह अपराजिता को मंदिर के पीछे बुलाता है. वहां आसमान में आई लव यू अपराजिता लिखा दिखाई देता है. सपने में रक्षित घुटनों के बल बैठकर अपराजिता से अपने प्यार का इजहार करता है. कुछ देर में पता चलता है कि यह सब सिर्फ रक्षित का सपना था.

विज्ञापन

हकीकत सामने आते ही टूट गया रक्षित

जब रक्षित सच में अपराजिता से मिलने पहुंचता है तो वह अपने प्यार का इजहार करने की कोशिश करता है. तभी उसकी नजर अपराजिता के गले में पड़े मंगलसूत्र पर पड़ती है. यह देखकर रक्षित पूरी तरह हैरान रह जाता है. उसी समय ललित भी वहां पहुंच जाता है और अपराजिता को अपनी पत्नी कहकर बुलाता है. अपराजिता, रक्षित से पूछती है कि वह क्या कहना चाहता था, लेकिन रक्षित अपनी बात वहीं रोक देता है.

रक्षित का टूटा दिल

कुछ देर बाद रामगोपाल वहां पहुंचते हैं. रक्षित बहाना बनाकर कहता है कि वह आराध्या की सगाई और जन्मदिन की शुभकामनाएं देने आया था. इसके बाद वह घर के अंदर चला जाता है. घर में आराध्या और रोहन एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते हैं. रक्षित अंदर ही अंदर टूट चुका होता है. वह अपराजिता के साथ बिताए गए पुराने पलों को याद करता है.

ललित ने परिवार के सामने रखी नई मांग

सगाई समारोह के बीच ललित पूरे परिवार के सामने कहता है कि वह अपराजिता को अपने साथ भोपाल ले जाना चाहता है. वह अपनी पुरानी गलतियों के लिए माफी मांगता है और दावा करता है कि वह फिर से नई शुरुआत करना चाहता है. इतना ही नहीं, वह अपराजिता के साथ दोबारा सात फेरे लेने की बात भी करता है. हालांकि जब ललित अपराजिता की मांग में सिंदूर भरने की कोशिश करता है, तब अपराजिता उसे रोक देती है.

यह भी पढ़ें- Anupama: दिग्विजय ने राही को दिखाया आईना, अंश-प्रेरणा की बढ़ीं नजदीकियां

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola