Shehnaaz Gill Ramp Walk: शहनाज गिल बनी शो स्टॉपर, दुल्हन बनकर एक्ट्रेस ने स्टेज पर लगाए ठुमके, VIDEO

Shehnaaz Gill Ramp Walk:शहनाज गिल ने ब्राइडल लुक में अपना एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें वो रैंप वॉक करती दिख रही है. एक्ट्रेस लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही है. उनके वीडियो पर उनके चाहने वाले कमेंट कर रहे है.
Shehnaaz Gill Ramp Walk: एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को आज कौन नहीं जानता. शहनाज की लोकप्रियता बिग बॉस के बाद से तेजी से बढ़ी है. इन दिनों वो एक से बढ़कर एक फोटोशूट करवाती दिख रही है. सना बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ कभी कभी ईद कभी दीवाली से बॉलीवुड में कदम रख रही है. इस बीच एक्ट्रेस ने रैम्प वॉक में भी डेब्यू कर लिया. उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
शहनाज गिल ने एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वो लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत दिख रही है. दुल्हन बनी शहनाज स्टेज पर रैंप वॉक करती नजर आई. डिजाइनर सामंत चौहान के साथ भी वो उन्होंने वॉक किया. जिस कॉन्फिडेंस के साथ वो वॉक कर रही है, वो देखने लायक है. शो स्टॉपर बनी एक्ट्रेस स्टेज पर जमकर ठुमके भी लगाती है. उन्हें ऐसे देखकर लोग चियर भी करते है.
https://www.instagram.com/p/Ce_9jwphDvV/
शहनाज गिल ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, डेब्यू वॉक! सुपर प्रतिभाशाली डिजाइनर सामंत चौहान के लिए वॉक. इसपर ताबड़तोड़ लाइक्स और कमेंट्स आ रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, सबसे खूबसूरत पंजाबी दुल्हन. एक अन्य यूजर ने लिखा, सिद्धार्थ शुक्ला को आप पर गर्व होगा. वो आसमान से आपके लिए हूटिंग कर रहे होंगे. एक और यूजर ने लिखा, प्यारी.
Also Read: Mother’s Day पर वायरल हुआ शहनाज गिल का VIDEO,ब्रह्मा कुमारी के कार्यक्रम में कही दिल छूने वाली बात
इससे पहले शहनाज गिल ने अपनी बेहद स्टनिंग फोटोज पोस्ट की थी. इस तसवीरों में वो व्हाइट स्टाइलिश आउटफिट में नजर आई थी. समन्दर किनारे एक्ट्रेस अलग-अलग पोज में फोटोज क्लिक करवाती दिखी थी. इसके अलावा उन्होंने इस ड्रेस में अपना एक रील वीडियो भी पोस्ट किया था.
https://www.instagram.com/p/Cexq1kWBCa_/
गौरतलब है कि शहनाज गिल ने सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में शुरू होगा, फिर हैदराबाद में, उसके बाद भारत के उत्तरी शहरों में. बता दें कि इसमें सलमान के साथ पूजा हेगड़े है. इसके अलावा फिल्म में जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम भी हैं.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




