Shaitaan vs Yodha vs Bastar Box Office Collection: शैतान के सामने योद्धा-बस्तर की हालत हुई टाइट, जानें अब तक का कलेक्शन
Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Mar 2024 12:11 PM
Shaitaan vs Yodha vs Bastar Box Office
Shaitaan vs Yodha vs Bastar Box Office Collection: अजय देवगन की शैतान, सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा और अदा शर्मा की बस्तर बॉक्स ऑफिस पर इन-दिनों एक दूसरे से भिड़ रही है. हालांकि कमाई के मामले में शैतान आगे निकल चुकी है. आइये जानते हैं सभी का कलेक्शन...
Shaitaan vs Yodha vs Bastar Box Office Collection: अजय देवगन की हॉरर थ्रिलर फिल्म शैतान का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है. अपने दूसरे वीकेंड के अंत में, ‘शैतान’ ने 34.55 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की. इसके अलावा ‘योद्धा’ ने अपने पहले पांच दिनों के दौरान धीमे ही सही लेकिन अच्छी कमाई की है. इसने अब तक भारत में 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि, फिल्म में गिरावट देखी जा रही है. अदा शर्मा की ‘बस्तर’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो दमदार कहानी होने के बावजूद मूवी की कमाई नहीं बढ़ रही है. ये उम्मीद के मुताबिक काफी कम कलेक्शन कर रही है.
शैतान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सुर्खियां बटोरने और दर्शकों से अच्छे रिव्यू हासिल करने के बाद विकास बहल की फिल्म ‘शैतान’ ने रिलीज के महज 14 दिनों के भीतर भारत में 114.37 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया. ये मूवी इसे साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई. मूवी 2023 की गुजराती हॉरर फिल्म ‘वाश’ की रीमेक है.
अजय देवगन की फिल्म ने 14वें दिन की इतनी कमाई
शैतान ने सिनेमाघरों में अपने 14वें दिन तक वर्ल्डवाइड 162 करोड़ रुपये की कमाई कर अपना जलवा बरकरार रखा है. गुरुवार को, ‘शैतान’ ने भारत में सभी भाषाओं में अपने कुल कलेक्शन में लगभग 2.50 करोड़ रुपये जोड़े. फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें अजय देवगन अपनी बेटी को काला जादू से बचाने के लिए हर वो कोशिश करता है, जो एक बाप कर सकता है. इधर आर माधवन की एक्टिंग काफी जबरदस्त है, वह नेगिटिव रोल में छा गए हैं.
Also Read- Shaitaan Box Office: जल्द 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी अजय देवगन की ‘शैतान’
योद्धा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा ने बॉक्स ऑफिस पर धीमे ही सही लेकिन अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है. हालांकि बीते दिनों इसके कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने शुरुआती वीकेंड के दौरान पूरे भारत में लगभग 23.35 करोड़ रुपये की कमाई की है. सिनेमाघरों में अपने सातवें दिन ‘योद्धा’ ने लगभग 1.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
बस्तर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अदा शर्मा की फिल्म बस्तर 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. ओपमिंग डे पर इसने 40 लाख रुपये की कमाई की. वीकेंड में इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी देखी गई, शनिवार को 75 लाख रुपये और रविवार को 85 लाख रुपये तक का कलेक्शन किया. जिसके बाद 7 दिनों में टोटल कलेक्शन 3.05 करोड़ हो गया. फिल्म की कहानी की अगर बात करें तो ये छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में नक्सली विद्रोह के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन हैं, जिसमें अदा शर्मा ने एक आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं. मूवी का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है.
Also Read- Yodha Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी योद्धा, जानें कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










