Lockdown के बीच सारा अली खान ने दिये FIT रहने के TIPS, देखें VIDEO

Author Divya Keshri|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

Sara Ali Khan ने अपना एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सारा घर में रहकर ही एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

मुंबई: कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर पूरे देश में ‘जनता कर्फ्यू (Janta Curfew)’ का आह्वान किया गया था. इसका आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड का भी समर्थन मिला. हाल ही में जनता कर्फ्यू को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपना एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सारा घर में रहकर ही एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे है.

सारा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “मैं जनता कर्फ्यू का समर्थन करती हूं. इसी बीच फिटनेस और मोटिवेशन को भी जरूर फॉलो करें. मैं ईमानदारी से इसे विश्वस्तर पर बनाने का आग्रह करती हूं. घर पर रहें और सुरक्षित रहें. इसके साथ ही उन्होंने 8 एक्सरसाइज भी बताई हैं, जिनको घर पर करके फिट रहा जा सकता है.’

इस वीडियो में सारा ने पिंक शॉर्ट्स और ब्लैक टॉप पहन रखा है. इसमें वो काफी फिट दिख रही है. वहीं, एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा हाल ही में कार्तिक के साथ नजर लव आजकल 2 में नजर आईं थीं. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पायी थी. इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था. अब जल्द ही वह ‘कुली नंबर वन’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ एक्टर वरुण धवन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

गौरतलब है कि, कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सारी फिल्मों की शूटिंग बंद कर दी गई है. इसके कारण सारे फिल्मी सितारे अपने घरों में समय बिता रहे है.

बता दें कि कोरोना वायरस के चपेट में भारत में अब तक 511 लोग आ चुके हैं. इस बीमारी से 10 लोगों की मौत हो गयी है. देशभर में 30 राज्यों के 548 जिलों को लॉकडाउन कर दिया गया है. हालांकि लॉकडाउन के बाद भी स्थिति नियंत्रण में नहीं होने के कारण महाराष्ट्र, पंजाब, चंडीगढ़ और पुडुचेरी ने अपने राज्यों में कर्फ्यू लगा दिया है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola