बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद वीकेंड का वार होस्ट करने पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे यहां नहीं…

Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Oct 2024 6:04 PM

विज्ञापन

Salman Khan And Baba Siddiqui

Salman Khan On Bigg Boss 18: सलमान खान इन-दिनों काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं. उनके करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद भाईजान टूट गए. हालांकि फिर भी बिग बॉस 18 की शूटिंग की. अब उन्होंने इसपर रिएक्शन दिया है.

विज्ञापन

Salman Khan On Bigg Boss 18: सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बीते दिनों फिर से जान से मारने की धमकी मिली थी. मुंबई ट्रैफिक पुलिस को लेटर भेजा गया, जिसमें 5 करोड़ रुपये देने की मांग की गई. संदेश में यह भी ​​चेतावनी दी गई कि अगर सलमान भुगतान करने में विफल रहे, तो उनका हश्र बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगा. बता दें कि सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अपनी जान पर मंडरा रहे ऐसे खतरों के बावजूद, सलमान खान ने कड़ी सुरक्षा के साथ बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार एपिसोड की शूटिंग जारी रखी. एक नए प्रोमो में, अभिनेता यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि उन्हें सेट पर रहने का मन नहीं था, लेकिन वर्क कमिटमेंट्स की वजह से आना पड़ा.

सलमान खान ने क्यों किया वीकेंड का वार शूट

बिग बॉस 18 का एक हालिया प्रोमो कलर्स की ओर से शेयर किया गया है. जिसमें सलमान खान शिल्पा शिरोडकर को धीरे-धीरे समझाते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद वह रोने लगती हैं. वह उससे पूछते हैं, “आपके बच्चे खाने पर गुस्सा उतारते थे तो आप क्या बोलती थी उन्हें?” एक्ट्रेस जवाब देती हैं, ‘खाने पर गुस्सा नहीं था एटीट्यूड पर था.’ तब सलमान खान उन्हें समझाते हैं. वह आगे कहते हैं, “जैसा मेरी आज की ये फीलिंग थी कि मुझे यहां पर आना ही नहीं था, लेकिन आदमी को जो करना पड़ता है, उसे करना पड़ता है.”

सलमान खान की क्यों बढ़ाई गई सिक्योरिटी

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, जो वर्तमान में बिग बॉस सीजन 18 की होस्टिंग कर रहे हैं, वीकेंड का वार की शूटिंग के लिए लौट आए. ऐसी अफवाहें थीं कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सलमान शूट नहीं करेंगे. सलमान के सबसे अच्छे दोस्त और पूर्व एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की पिछले हफ्ते गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनके निधन के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई और अब उन्हें Y+ सुरक्षा दी गई है. अभिनेता अपनी सुरक्षा और बॉडीगार्ड के साथ बिग बॉस 18 के सेट पर पहुंचे.

Also Read- Bigg Boss 18 के घर में हुआ शॉकिंग एलिमिनेशन, चुम दरंग संग लड़ाई के बाद ये कंटेस्टेंट हुआ घर से बेघर

Also Read- Bigg Boss 18: ‘मेरे ऊपर भी बहुत सारे लांछन लगाए गए…’, शो के दौरान ऐसा क्यों कहा सलमान खान ने?

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola