Romantic K-Drama On OTT: प्यार के महीने फरवरी में पार्टनर संग ओटीटी पर बिंज वॉच करें ये कोरियन ड्रामा, लिस्ट देखें

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Romantic K-Drama On OTT

Romantic K-Drama On OTT: इस वीकेंड अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक कोरियन ड्रामा का प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन ड्रामा की लिस्ट लेकर आए हैं.

विज्ञापन

Romantic K-Drama On OTT: फरवरी को प्यार का महीना भी कहा जाता है क्योंकि इस महीने में वैलेंटाइन वीक भी मनाया जाता है, जो कपल्स के लिए बहुत खास होता है. अब इस महीने को खत्म होने में सिर्फ कुछ ही दिन रह गए हैं. ऐसे में इसे यादगार बनाने के लिए आप अपने पार्टनर के साथ मूवी डेट प्लान कर सकते हैं, जिसमें ओटीटी पर मौजूद कुछ बेहतरीन रोमांटिक कोरियन ड्रामा देख सकते हैं. तो चलिए बताते हैं आपको पूरी लिस्ट.

ए ब्रीथ ऑफ फ्रेश एयर

‘ए ब्रीथ ऑफ फ्रेश एयर’ एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें 16 एपिसोड हैं. इस ड्रामा को आप नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं. फिल्म की कहानी इतालवी फ्रीडाइवर एलेसिया जेचिनी पर आधारित है.

म्याऊ, द सीक्रेट बॉय

‘म्याऊ, द सीक्रेट बॉय’ एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसकी कहानी ग्राफिक डिजाइनर सोल-आह पर आधारित है, जो कार्टूनिस्ट बनना चाहती है. एक दिन वह बिल्ली को गोद लेती है, जिसके बाद उसे मालूम पड़ता है कि उसमें इंसान बनने की क्षमता है. इसे आप ZEE5 पर एंजॉय कर सकते हैं.

मेल्टिंग हार्ट

मेल्टिंग हार्ट एक रोमांटिक ड्रामा सीरीज है, जो एक टाइम ट्रेवल सीरीज है. इसकी कहानी ऐसे लड़के पर केंद्रित है, जो अपने पहले प्यार को भूल नहीं पाता है. में एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं.

क्रैश लैंडिंग ऑन यू

क्रैश लैंडिंग ऑन यू एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसकी कहानी साउथ कोरिया के उत्तराधिकारी और उत्तर कोरियाई सेना अधिकारी केंद्रित है. इसे आप हिंदी में नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

माई आईडी इज गंगम ब्यूटी

माई आईडी इज गंगम ब्यूटी एक रोमांटिक-ड्रामा सीरीज है, जिसका निर्देशन चोई सुंग-बम ने किया है. सीरीज की कहानी कांग एमआई-राय नाम की एक मोती और बदसूरत लड़की की है, जिसे स्कूल में सब राक्षस कहकर चिढ़ाते हैं. इसी वजह से वह प्लास्टिक सर्जरी करवाने का फैसला करती है. इस दारमा को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़े: Horror Movies on OTT: इन हॉरर फिल्मों को देख पड़ जाएगी हनुमान चालीसा की जरूरत, क्योंकि ‘डर सबको लगता है’

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola