Roadies 20 Winner: रोडीज 20 का विनर बना एल्विश यादव की टीम का खिलाड़ी, कहा- इस वक्त मैं बहुत ज्यादा इमोशनल हूं

Updated:
विज्ञापन
Roadies 20 Winner Kushal Tanwar

Roadies 20 Winner Kushal Tanwar

Roadies 20 Winner: एमटीवी रोडीज 20 में कुशाल तंवर ने सबको हराकर ट्रॉफी जीत ली. कुशाल, एल्विश यादव की टीम के थे. उसकी जीत से एल्विश बेहद खुश है और उन्होंने इस जीत पर एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है. एल्विश ने लिखा कि गुल्लू, हमने कर दिखाया.

विज्ञापन

Roadies 20 Winner: एमटीवी रोडीज के 20वें सीजन को अपना विनर मिल गया. इस बार खिताब पर कब्जा जमाया है कुशाल तंवर ने, जिसे शो में प्यार से गुल्लू कहा जाता है. कुशाल, एल्विश यादव की टीम से थे और उन्होंने सबको पीछे छोड़ते हुए खिताब अपने नाम कर ली. कुशाल की एंट्री शो में शानदार तरीके से हुई थी. उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था और फिर उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी. वापसी के बाद गुल्लू ने दर्शकों और गैंग लीडर्स का दिल जीत लिया. उन्हें ट्राफी के साथ-साथ 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली.

एमटीवी रोडीज के विनर बने कुशाल तंवर

एमटीवी रोडीज के 20वें सीजन में नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला, एल्विश यादव, गौतम गुलाटी और रिया चक्रवर्ती गैंग लीड थे. जबकि रणविजय सिंह होस्ट थे. टॉप 5 में कुशाल तंवर के अलावा ऋषभ सचदेवा, रोहित सिंह, आरडी डेढ़ा, हरताज नजर आए, जहां उन्होंने ट्राफी के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी. सबको हराते हुए एल्विश यादव की टीम के कुशाल तंवर ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया. कुशाल के जीतने पर एल्विश ने उसके साथ अपने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट कर लिखा कि इस वक्त मैं बहुत ज्यादा इमोशनल हूं. मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेरे भाई कुशल तनवर (गुल्लू) और मैंने मिलकर रोडीज डबल क्रॉस का सीजन जीत लिया है. ये सफर बहुत ही शानदार रहा और मैं खुश हूं कि ये जर्नी अपने भाई के साथ पूरी की. हमने कर दिखाया गुल्लू.

कुशाल तंवर के जीने पर एल्विश यादव बोले- उसने अच्छा खेला

टाइम्स ऑफ इंडिया टीवी के साथ बातचीत में एल्विश यादव ने एमटीवी रोडीज के 20वें सीजन को जीतने पर कहा कि मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं कि गुल्लू ने शो जीत लिया. वह जीतने के लायक था और वह मेरे गैंग से था. उसे पहले अपने आप को साबित करने के लिए मौके नहीं मिले थे. हालांकि जब उसे मौका मिला तो उसने बहुत अच्छा प्ले किया. ये मेरा डेब्यू शो था और मुझे उम्मीद नहीं थी मैं जीतूंगा. मैंने कई सारी चीज अपने फेलो लीर्डस से सीखी और मेरी उनके साथ अच्छी बॉन्ड है.

यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola