Rise And Fall: पवन सिंह हुए धनश्री वर्मा की सुंदरता पर लट्टू, बोले- कोई भी काम छोड़कर इस घर में आऊंगा

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 16 Sep 2025 3:10 PM

विज्ञापन

राइज एंड फॉल प्रोमो. फोटो- इंस्टाग्राम

Rise And Fall: राइज एंड फॉल के लेटेस्ट एपिसोड में भोजपुरी स्टार पवन सिंह धनश्री वर्मा की सुंदरता पर फ्लर्ट करते दिखे. वहीं, शो में युजवेंद्र चहल और पवन की निजी जिंदगी पर भी बातचीत हुई.

विज्ञापन

Rise And Fall: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और डांसर-कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा इन दिनों अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आ रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में दोनों के बीच मजेदार बातचीत हुई, जहां पवन सिंह धनश्री की सुंदरता पर फ्लर्ट करते नजर आए. आइए बताते हैं पूरी बात.

पवन सिंह का शो में फ्लर्ट मोड ऑन

शो के सामने आए नए प्रोमो में पवन सिंह ने कहा, “आपने जो आज होंठ लाली लगाया है न, तो ड्रेस कुछ भी हो, एक बिंदी लगा लीजिए.”

इस पर धनश्री ने जवाब दिया, “अगर तीसरे हफ्ते तक हम चार रुके तो प्रॉमिस करती हूं कि मैं इंडियन पहनूंगी और बिंदी लगाऊंगी.” यह सुनते ही पवन सिंह ने कहा, “तो जिस दिन आप इंडियन पहनेंगी, उस दिन मैं कोई भी काम छोड़कर इस घर में आऊंगा.”

शो में हुए और भी खुलासे

प्रोमो में आगे बातचीत के दौरान पवन सिंह ने उनकी दुबली काया पर भी टिप्पणी की, जिससे धनश्री थोड़ी असहज हो गईं. आगे बातचीत में अरबाज खान और धनश्री के बीच क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का मुद्दा भी छेड़ा गया, हालांकि नाम लिए बिना. धनश्री ने कहा कि उनके खिलाफ सिर्फ नेगेटिव पीआर चलाया गया है. इस पर पवन सिंह ने सपोर्ट करते हुए कहा, “तुम्हारे साथ जो हुआ है, उसके आगे ये शो कुछ भी नहीं है. मैं खुद इसी दौर से गुजर रहा हूं.”

पवन सिंह की पर्सनल लाइफ भी आई चर्चा में

शो में पवन सिंह ने बिना किसी का नाम लिए से अपने निजी विवादों की ओर इशारा किया. इस समय उनका और उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है.

यह भी पढ़े: Bhojpuri: पत्नी ज्योति ने आंचल फैलाकर की Pawan Singh की मांग, बोलीं- पैसों से मतलब नहीं, बस अपना पति वापस चाहिए

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola