Rise And Fall: मनीषा रानी को लेकर ये क्या बोल गई धनश्री वर्मा, सुनकर लगेगा झटका, देखें VIDEO
Published by : Ashish Lata Updated At : 30 Sep 2025 4:57 PM
धनश्री वर्मा ने मनीषा रानी को लेकर कही ये बात
Rise And Fall: "राइज एंड फॉल" में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के जाने के बाद बिग बॉस ओटीटी 2 फेम मनीषा रानी की एंट्री हुई है. उनके आने से फैंस सुपर एक्साइटेड हो गए. हालांकि धनश्री वर्मा को तेज झटका लगा. इसलिए तो उन्होंने आदित्य नारायण से कहा कि वह कंटेंट के लिए कुछ भी करेगी.
Rise And Fall: अशनीर ग्रोवर का पॉपुलर रियलिटी शो “राइज एंड फॉल” अपने जबरदस्त एपिसोड से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. हाल ही में शो तब चर्चा में आया, जब भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने इसमें एंट्री ली. उनके आने से टीआरपी रेटिंग बढ़ गई. हालांकि कुछ दिनों पहले पावर स्टार ने खुलासा किया कि वह कभी कंटेस्टेंट थे ही नहीं. उनकी मां उन्हें लेने आई थी. एक्टर के अचानक जाने से कंटेस्टेंट्स काफी दुखी हो गए थे. उनके जाने के बाद शो में मनीषा रानी की एंट्री हुई. जिससे फैंस सुपरएक्साइटेड हो गए.
मनीषा रानी को लेकर ये क्या बोले गई धनश्री वर्मा
मनीषा रानी के एंट्री ने गेम में हलचल मचा दी. उन्होंने आते ही धनश्री वर्मा को फॉल दिया और सीधे पेंटहाउस से बेसमेंट में भेज दिया. इसके बाद कोरियोग्राफर गुस्से में तिलमिला गई. जब आदित्य नारायण ने उनसे मनीषा के बारे में पूछा तो, धनश्री ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, “कंटेंट के लिए कुछ भी करेगी.”
मनीषा रानी ने राइज एंड फॉल में एंट्री लेते ही धनश्री को कही ये बात
जब मनीषा रानी ने राइज एंड फॉल में एंट्री ली, तो उन्होंने सभी को गले लगाया. जिसमें कीकू शारदा, आदित्य नारायण शामिल थे. उन्होंने धनश्री को फॉल देने के लिए सॉरी भी कहा. साथ ही यह भी बताया कि पवन सिंह ने उनके लिए साड़ी की दुकान बाहर खोली है. वह बिंदी उनके लिए लेकर आई है. धनश्री और मनीषा झलक दिखला जा 11 में दिखाई दी थी. जहां दोनों वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बनकर पहुंची थी. हालांकि मनीषा ने शो जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी.
यह भी पढ़ें- They Call Him OG: मेगास्टार चिरंजीवी ने पवन कल्याण की ‘ओजी’ का किया जबरदस्त रिव्यू, फिल्म को बताया ‘हॉलीवुड लेवल’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










