Ranveer Allahbadia : सुप्रीम कोर्ट पहुंचे इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया

Updated:
विज्ञापन
Ranveer Allahbadia:

रणवीर इलाहाबादिया

Ranveer Allahbadia : इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी.

विज्ञापन

Ranveer Allahbadia : इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया ने अपनी कथित विवादित टिप्पणियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों के मामले में सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. कोर्ट ने कहा कि इलाहाबादिया की याचिका पर दो-तीन दिन में सुनवाई की जाएगी. फेमस यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ कई जगह पर एफआईआर दर्ज की गई हैं. इनमें उन पर ‘इंडियाज गॉट लाटेंट’ नामक यूट्यूब शो में कथित रूप से अश्लील टिप्पणियां करने का आरोप है. रणवीर ने सुप्रीम कोर्ट से इन सभी एफआईआर को एक साथ जोड़ने का अनुरोध किया है.

रणवीर की अपील पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट सहमत

मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने रणवीर के वकील की अपील पर सुनवाई के लिए सहमति जताई है. मामले को जल्द ही सूचीबद्ध करने का आश्वासन दिया है.

ये भी पढ़े : Ranveer Allahbadia के कमेंट पर पंकज त्रिपाठी ने दिया कड़ा रिएक्शन, कहा- उन्हें नाम और शोहरत मिल जाती है, लेकिन समझदारी कहां है?

रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ मुंबई और असम में एफआईआर दर्ज

रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ मुंबई और असम में एफआईआर दर्ज की गई हैं. इन शिकायतों में उन पर ‘इंडियाज गॉट लाटेंट’ शो के एक एपिसोड में माता-पिता के निजी संबंधों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है. इस घटना के बाद, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि रणवीर, आशिष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्व मखीजा और अन्य के खिलाफ अश्लीलता को बढ़ावा देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है.

यूट्यूब को लिखा गया लेटर

मुंबई के सोशल वर्कर निखिल रुपारेल ने वकील अली काशिफ खान देशमुख की मदद से शिकायत दर्ज कराई है. बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में रणवीर, कॉमेडियन समय रैना, यूट्यूबर आशिष चंचलानी और ‘इंडियाज गॉट लाटेंट’ के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी इस मामले का संज्ञान लेते हुए यूट्यूब को एक लेटर लिखा है.

ये भी पढ़े : Ranveer Allahbadia विवाद के बीच आमिर खान का वीडियो अचानक होने लगा वायरल, कहा- ‘गाल‍ियां देकर मुझे हंसा नहीं सकते…’

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी रणवीर के बयान की निंदा की है. उन्होंने मामले में कार्रवाई के संकेत दिए हैं. इसके बाद, पुलिस ने संबंधित शो के स्टूडियो में जाकर जांच शुरू की है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola