Ranveer Allahbadia विवाद के बीच आमिर खान का वीडियो अचानक होने लगा वायरल, कहा- ‘गाल‍ियां देकर मुझे हंसा नहीं सकते…’

Updated:
विज्ञापन
Aamir Khan Old video

Aamir Khan Old video

रणवीर इलाहाबादिया के इंडियाज गॉट लेटेंट में दिए गए बयान को लेकर मामला तेजी से बढ़ता जा रहा है. इस बीच आमिर खान का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसने मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वीडियो में एक्टर क्या कह रहे हैं, यहां जानें.

विज्ञापन

कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया ने एक विवादित बयान दिया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तूफान आ गया. उनके बयान की निंदा हो रही है और उन्हें सेलेब्स और नेताओं से तीखी प्रतिक्रिया मिल रही है. इस बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. ये एक थ्रोबैक वीडियो है, जो साल 2015 का है. आइए इस वीडियो में क्या है.

आमिर खान ने कहा- वर्बल वायलेंस का सपोर्ट नहीं करता…

दरअसल, साल 2015 में AIB Roast आया था, जिसे लेकर काफी हंगामा मचा था. इसपर आमिर खान का रिएक्शन आया था. उन्होंने एक इवेंट के दौरान कहा था, वह अभिव्यक्ति की आजादी में विश्वास रखते हैं, लेकिन वर्बल वायलेंस का सपोर्ट नहीं करते. एक्टर ने कहा, “जब करण जौहर और अर्जुन कपूर ने मुझे बताया कि उन्होंने रोस्ट में क्या कहा और किया तो मुझे यह एक बहुत हिंसक इवेंट लगा. मैं पूरी तरह से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में विश्वास रखता हूं और इसमें कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन हिंसा हमेशा फिजिकल नहीं होती, यह इमोशनल या शब्दों के जरिए भी हो सकती है. जब आप किसी का अपमान करते हैं, तो आप हिंसा को बढ़ावा दे रहे होते हैं.”

‘अगर आप मुझे इंप्रेस करना चाहते हैं…’

आमिर खान ने कहा, “हर किसी को अपनी राय रखने का हक है. लेकिन मेरी राय में यह मजेदार नहीं था. मैं कोई बच्चा नहीं हूं जो गालियां सुनकर हंसूं. मैं उस उम्र को पार कर चुका हूं. मैंने करण और अर्जुन जो मेरे दोस्त हैं को डांटा और उनसे कहा कि मुझे यह बिल्कुल भी फनी नहीं लगा. अगर आप मुझे इंप्रेस करना चाहते हैं, तो बिना किसी का अपमान किए हंसाने की कोशिश करें. तभी मैं इसे एंजॉय करूंगा. मैं एक क्रिएटिव इंसान होने के नाते मानता हूं कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम लोगों में अच्छाई देखें.”

सितारे जमीन पर कब रिलीज होगी

आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर सुर्खियों में हैं. सितारे जमीन पर फिल्म तारे जमीन पर का सीक्वल है. फिल्म में जेनेलिया डिसूजा भी नजर आएंगी. कहा जा रहा है फिल्म इसी साल क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद से नहीं हैं रणवीर इलाहाबादिया, इस वजह से सरनेम में लगाते हैं ‘इलाहाबादिया’, जानें यूट्यूबर का पाकिस्तानी कनेक्शन

यह भी पढ़ें Ranveer Allahbadia को लेकर ये क्या बोल गए यूट्यूबर ध्रुव राठी, कहा- जिस तरह से राजनेता, मीडिया, पुलिस उन्हें परेशान…

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola