Ranveer Allahbadia के कमेंट पर पंकज त्रिपाठी ने दिया कड़ा रिएक्शन, कहा- उन्हें नाम और शोहरत मिल जाती है, लेकिन समझदारी कहां है?

Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Feb 2025 8:20 AM

विज्ञापन

Pankaj Tripathi on Ranveer Allahbadia

रणवीर इलाहाबादिया इस समय अपने बयान को लेकर लाइमलाइट में हैं. रणवीर के बयान पर राजनीति जगत से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स हर कोई आलोचना कर रहा है. अब पंकज त्रिपाठी ने भी इसपर अपनी राय दी है.

विज्ञापन

कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने आपत्तिजनक बयान दिया. रणवीर ने एक प्रतियोगी से उसके माता-पिता के बारे में अनुचित सवाल पूछा, जिसे लेकर उनकी आलोचना हो रही है. हर कोई उनकी निंदा कर रहा है. विवाद बढ़ने के बाद रणवीर ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी. उन्होंने कहा कि कॉमेडी उनका क्षेत्र नहीं है और वह अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं. अब तक इस ममाले पर बॉलीवुड की ओर से कई सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दे दी है. अब इसपर पंकज त्रिपाठी ने भी अपनी प्रतिक्रया दी है.

रणवीर इलाहाबादिया विवाद पर पंकज त्रिपाठी ने किया रिएक्ट

पंकज त्रिपाठी ने एक्सप्रेसो को दिए गए एक इंटरव्यू में रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना वाले मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ये इंटरनेट की दुनिया है और हर इंसान की अपनी राय है. इंटरनेट की खासियत यह है कि बहुत से लोग अचानक मशहूर हो जाते हैं. उन्हें नाम और शोहरत मिल जाती है, लेकिन समझदारी कहां है? क्या उनके पास जरूरी बुद्धिमत्ता है – जैसे साहित्यिक ज्ञान, सामाजिक व्यवहार आदि? समाज कई चीजों से मिलकर बना है, और हमें उस समाज की सांस्कृतिक महत्व को समझना चाहिए जिसमें हम रहते हैं.”

पंकज त्रिपाठी ने कहा- आप मनोरंजन के नाम पर कुछ भी…

पंकज त्रिपाठी ने कहा कि, “सिर्फ इसलिए कि स्पष्ट सेंसरशिप नहीं है, इसका मतलब यह नहीं कि आप मनोरंजन के नाम पर कुछ भी कह सकते हैं. देखिए, मजाक में बेतुकी बातें करना ठीक है, लेकिन उस पर गर्व करना ठीक नहीं है. सबसे जरूरी बात यह है कि यह पूरी तरह से निरर्थक नहीं होना चाहिए.” एक्टर ने कहा, कोई भी वायरल हो सकता है, लेकिन जैसे एक वायरल बुखार कुछ दिनों तक रहता है और फिर खत्म हो जाता है, वैसे ही यह भी ज्यादा देर तक नहीं टिकता. सफलता क्यों और कैसे मिली, यह बहुत कुछ तय करता है. मैं यह तय करने की बहस में नहीं पड़ रहा कि कौन सही है और कौन गलत, लेकिन अगर आपके शब्दों में ताकत है और लोग आपसे प्रभावित होते हैं, तो इस जिम्मेदारी को बहुत सावधानी से निभाना जरूरी है.”

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद से नहीं हैं रणवीर इलाहाबादिया, इस वजह से सरनेम में लगाते हैं ‘इलाहाबादिया’, जानें यूट्यूबर का पाकिस्तानी कनेक्शन

यह भी पढ़ें Ranveer Allahbadia को लेकर ये क्या बोल गए यूट्यूबर ध्रुव राठी, कहा- जिस तरह से राजनेता, मीडिया, पुलिस उन्हें परेशान…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola