ePaper

Ramanand Sagar Son Prem Sagar Death: रामायण निर्माता रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर नहीं रहे, टीवी इंडस्ट्री में छाया मातम

Updated at : 31 Aug 2025 3:07 PM (IST)
विज्ञापन
Ramanand Sagar Son Prem Sagar Death

रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन, फोटो- ट्विटर

Ramanand Sagar Son Prem Sagar Death: रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. प्रेम सागर आज सुबह 10 बजे दुनिया को अलविदा कह गए. पुणे के FTII के 1968 बैच से पढ़ाई कर चुके प्रेम सागर फोटोग्राफी और सिनेमैटोग्राफी के माहिर थे.

विज्ञापन

Ramanand Sagar Son Prem Sagar Death: रामायण बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर को लेकर बड़ी खबर आ रही है. उनके बेटे प्रेम सागर अब हमारे बीच नहीं रहे. आज सुबह 10 बजे उनका निधन हो गया. प्रेम सागर पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के 1968 बैच के स्टूडेंट रहे थे. FTII में मिली ट्रेनिंग ने उनके करियर को नई दिशा दी. उन्हें फोटोग्राफी और सिनेमैटोग्राफी की मजबूत तकनीकी समझ प्रदान की. उनके निधन की खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर की मौत

इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, आज रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर की मौत हो गई. प्रेम सागर ने अपने पिता और मशहूर डायरेक्टर रामानंद सागर द्वारा स्थापित प्रोडक्शन हाउस सागर आर्ट्स के तहत करीब से काम किया. रामानंद सागर को उनके आइकॉनिक शो रामायण के लिए हमेशा याद किया जाता है. शो में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने लीड रोल निभाया था. शो काफी पॉपुलर हुआ था और आज भी दर्शक इसे भूले नहीं है.

‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आए थे प्रेम सागर

‘द कपिल शर्मा शो’ में एक खास एपिसोड के दौरान दिवंगत निर्माता-निर्देशक रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर शामिल हुए थे. शो के दौरान उन्होंने अपने पिता पर लिखी किताब ‘अन एपिक लाइक ऑफ रामानंद सागर फ्रॉम बरसात टू रामायण’ का अनावरण किया था. उन्होंने बताया कि 1949 में रामानंद सागर की पहली फिल्म बरसात थी. बहुत कम लोग जानते हैं कि रामानंद सागर ने कभी चपरासी का काम किया, सड़क पर साबुन बेचे, पत्रकार और मुनीम तक बने, लेकिन अपनी मेहनत और जुनून से उन्होंने वह मुकाम हासिल किया, जहां रामायण जैसे ऐतिहासिक शो का निर्माण कर भारतीय टेलीविजन का चेहरा बदल दिया.

यह भी पढ़ें- Priya Marathe Death: ‘पवित्र रिश्ता’ की एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन, कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद एक्ट्रेस ने कहा दुनिया को अलविदा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola