Priya Marathe Death: ‘पवित्र रिश्ता’ की एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन, कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद एक्ट्रेस ने कहा दुनिया को अलविदा

Published by : Divya Keshri Updated At : 31 Aug 2025 12:46 PM

विज्ञापन

एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन, फोटो- इंस्टाग्राम

Priya Marathe Death: टीवी का पॉपुलर सीरियल 'पवित्र रिश्ता' फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे अब हमारे बीच नहीं रहीं. एक्ट्रेस का निधन कैंसर की वजह से हो गया. उनकी उम्र 38 साल थी. उन्होंने कई शोज में काम किया था, जिसमें ‘सावधान इंडिया’, चार दिवस ससुचे’,‘भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप’ शामिल हैं.

विज्ञापन

Priya Marathe Death: पॉपुलर शो पवित्र रिश्ता से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन हो गया है. महज 38 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के मीरा रोड स्थित घर पर अंतिम सांस ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिया लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं और आखिरकार इस बीमारी के आगे हार गईं. वह सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि मराठी इंडस्ट्री का भी बड़ा नाम थीं और कई मशहूर टीवी सीरियल्स और वेब शोज में नजर आ चुकी थी. उनके निधन पर फैंस दुख व्यक्त कर रहे हैं.

कैंसर से लड़ रही थी प्रिया मराठे

प्रिया मराठे कुछ सालों से कैंसर से लड़ रही थी. शुरुआती दौर में उन्होंने हिम्मत से इस बीमारी का सामना किया और पूरी तरह ठीक होकर अपनी सामान्य जिंदगी में लौट आईं. इस दौरान कुछ थिएटर टूर के लिए वह विदेश भी गई. हालांकि फिर से उनका कैंसर लौट आया और उनका इलाज फिर से शुरू हुआ. हालांकि उनकी हालत ठीक नहीं हुई और 30 अगस्त को उनका निधन हो गया.

प्रिया मराठे ने इन शोज में किया था काम

प्रिया मराठे ने सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में नेगिटिव रोल वर्शा देशपांडे का किरदार निभाया था. शो में सुशांत सिंह राजूपत और अंकिता लोखंडे ने लीड रोल निभाया था. प्रिया ने ‘पवित्र रिश्ता’ के अलावा ‘उतरन’, ‘कसम से’, ‘कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स’, ‘सावधान इंडिया’, चार दिवस ससुचे’,‘भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप’, ‘साथ निभाना साथिया’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ शोज में काम किया था. आखिरी बार एक्ट्रेस शो Tuzech Mi Geet Gaat Aahe में नजर आई थी. इसके अलावा उन्होंने फिल्म में ‘हमने जीना सीख लिया’ एक्टिंग किया था. वह फिल्म Ti Ani Itar में भी काम कर चुकी थी. हालांकि दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई.

यह भी पढ़ें- Anupama New Entry: सीरियल में हुई नयी एंट्री, राजन शाही ने कहा- हम उन्हें शो में बड़ा ट्विस्ट लाने के लिए लाए हैं

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola