ePaper

UK07 Rider: एक्सीडेंट के बाद अस्पताल से आई पहली तस्वीर, जानिए अब कैसे हैं अनुराग?

Updated at : 09 Mar 2026 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
Anurag Dobhal uk07 rider hospital photo after car accident live video

यूट्यूबर अनुराग डोभाल

Anurag Dobhal: यूट्यूबर अनुराग डोभाल के एक्सीडेंट के बाद अस्पताल से उनकी पहली तस्वीर सामने आई है. वह फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. देखिए अब किस हालत में हैं मोटो व्लॉगर?

विज्ञापन

Anurag Dobhal: मशहूर यूट्यूबर और मोटो व्लॉगर अनुराग डोभाल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनके साथ हुए हादसे ने फैंस को काफी परेशान कर दिया है. बताया जा रहा है कि 7 मार्च को उन्होंने लाइव के दौरान कार एक्सीडेंट कर लिया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. अब अस्पताल से उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर उनके फैंस लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

अस्पताल से सामने आई तस्वीर

सोशल मीडिया पर अनुराग डोभाल के इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक फोटो शेयर की गई है. इस तस्वीर में वह अस्पताल के बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं. उनके पास एक शख्स बैठा दिखाई दे रहा है, जिसने उनका हाथ पकड़ रखा है. यह तस्वीर सामने आते ही फैंस इमोशनल हो गए और सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करने लगे हैं. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद अनुराग को आईसीयू में रखा गया है और डॉक्टर्स की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है.

लाइव के दौरान हुआ था हादसा

दरअसल, शनिवार को अनुराग डोभाल सोशल मीडिया पर लाइव आए थे. इस दौरान वह काफी परेशान नजर आ रहे थे और अपनी एसयूवी तेज रफ्तार में चला रहे थे. लाइव के दौरान ही उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था, जिसके बाद उनके फैंस चिंता में आ गए थे. हालांकि, एक्सिडेंट को देखकर यह लगा जैसे कि अनुराग ने जान बूझकर गाड़ी को डिवाइडर से टकराई और सुसाइड अटेम्प्ट किया है.

हादसे से पहले कही थी इमोशनल बात

लाइव वीडियो में अनुराग डोभाल काफी भावुक नजर आए थे. उन्होंने कहा था, “मम्मी अगर अगले जन्म में आऊं तो बस प्यार दे देना… मुझे प्यार की बहुत जरूरत थी. अब कोई नहीं बचा, मैं किसे फोन करूं… चलो अब फाइनल ड्राइव पर चलते हैं.” इस बयान के बाद उन्होंने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाई और कुछ ही देर में एक्सीडेंट हो गया.

परिवार पर प्रताड़ित करने का आरोप

बता दें, कुछ दिन पहले अनुराग ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी इंटरकास्ट शादी को लेकर परिवार में विवाद चल रहा है. उनका कहना था कि इस वजह से परिवार के लोग उन्हें काफी परेशान कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि अगर उनके साथ कुछ भी होता है तो इसके लिए उनका परिवार जिम्मेदार होगा.

यह भी पढे़ं: कितनी संपत्ति के मालिक हैं UK07 Rider अनुराग डोभाल? लाइव आकर किया था सुसाइड अटेम्प्ट

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola