कितनी संपत्ति के मालिक हैं UK07 Rider अनुराग डोभाल? लाइव आकर किया था सुसाइड अटेम्प्ट

यूट्यूबर अनुराग डोभाल
Anurag Dobhal Net Worth: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों काफी चर्चा में हैं. उनके डिप्रेशन की बात और परिवार पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप ने फैंस को हैरान कर दिया है. अब लोग जानना चाहते हैं कि अनुराग आखिर कितनी संपत्ति के मालिक हैं और उनके पास क्या क्या है?
Anurag Dobhal Net Worth: मशहूर मोटो व्लॉगर और यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक ऐसा व्लॉग शेयर किया, जिसने उनके फैंस को हैरान और चिंतित कर दिया. इस वीडियो में अनुराग ने अपनी पर्सनल लाइफ, परिवार से जुड़े विवाद और डिप्रेशन के बारे में खुलकर बात की. वीडियो वायरल होते ही फैंस उनकी हालत को लेकर काफी परेशान नजर आए. उसके कुछ दिनों बाद लाइव आकर उन्होंने सुसाइट अटेम्प्ट भी की. हालांकि, वे अभी सुरक्षित हैं. आइए आज हम आपको बताते हैं कि यूट्यूबर अनुराग डोभाल की संपत्ति कितनी है और उनके पास कौन-कौन सी लग्जरी गाड़ियां हैं?
कौन हैं अनुराग डोभाल?
अनुराग डोभाल भारत के जाने-माने मोटो व्लॉगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिन्हें लोग UK07 Rider के नाम से जानते हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर करीब 7.8 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर भी उनके 7.6 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं. उनके वीडियो ज्यादातर बाइकिंग, रोड ट्रिप, ट्रैवल और लाइफस्टाइल से जुड़े होते हैं. इसी वजह से उन्होंने सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है. साल 2023 में वह बिग बॉस के सीजन 17 में भी नजर आए थे, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई.
कितनी है अनुराग की कमाई?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग डोभाल की कुल संपत्ति लगभग 20 से 25 करोड़ रुपये के बीच है. उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा यूट्यूब एड्स, ब्रांड प्रमोशन, एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया कोलैबोरेशन से आता है.
लग्जरी गाड़ियां और सुपरबाइक्स का शौक
अनुराग को महंगी कारों और सुपरबाइक्स का काफी शौक है. उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां और हाई-परफॉर्मेंस मोटरसाइकिलें हैं, जो अक्सर उनके व्लॉग्स में देखने को मिलती हैं. उनके बाइक कलेक्शन में BMW G 310 GS, KTM RC 200 और बजाज एवेंजर 200 शामिल हैं. इसके अलावा उनके पास कई महंगी कारें भी हैं, जिनमें Lamborghini Huracan, Toyota Supra MK5, Toyota Hilux, Ford Mustang GT, Mahindra Thar, Kia Sonet और Toyota Fortuner जैसी गाड़ियां शामिल हैं. हालांकि, ये इंफोर्मेशन मीडिया में चल रही खबरों से ली गयी है. अनुराग की संपत्ति का दावा प्रभात खबर नहीं करती है.
करोड़ों का गैराज
अनुराग ने अपनी कारों और बाइक्स के लिए एक बड़ा गैराज भी खरीदा है. उनके एक यूट्यूब वीडियो के अनुसार, इस गैराज की कीमत करीब 8 करोड़ रुपये बताई जाती है. यह जमीन पहले परिवार के लिए घर बनाने के मकसद से खरीदी गई थी, लेकिन बाद में अनुराग ने इसे अपने गाड़ियों के गैराज में बदल दिया.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हाल ही में शेयर किए गए व्लॉग में अनुराग ने बताया था कि उनकी इंटर-कास्ट शादी को लेकर घरवालों को आपत्ति थी. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी रितिका को घर में आने तक नहीं दिया गया. परिवार के साथ विवाद के कारण उनके रिश्ते बिगड़ गए और हालात इतने खराब हो गए कि उनकी पत्नी भी उनसे दूर चली गईं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके साथ कुछ होता है तो इसके लिए उनके परिवार के कुछ सदस्य जिम्मेदार होंगे.
यह भी पढे़ं: Anurag Dobhal: लाइव वीडियो में UK07 राइडर ने किया सुसाइड अटेम्प्ट, देखिए पूरा वीडियो…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




