राम बने Arun Govil के ट्वीट पर मचा हंगामा, तो एक्टर बोले- अवार्ड पाने की आकांक्षा नहीं
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Apr 2020 8:06 AM
Arun Govil ने अवॉर्ड न मिलने को लेकर एक सवाल का जवाब दिया था. उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की भरमार लग गई. जिसपर अब एक्टर ने कहा कि उन्हें कोई भी सम्मान नहीं चाहिए.
रामानंद सागर के रामायण (Ramayan) में राम का किरदार निभाकर अभिनेता अरुण गोविल (Arun Govil) ने सबके दिलों मे अपनी एक खास जगह बना ली है. इन दिनों रामायण के दोबारा प्रसारण की वजह से सुर्खियों में बने हुए है. हाल ही में अरुण ने अवॉर्ड न मिलने को लेकर एक सवाल का जवाब दिया था. उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की भरमार लग गई. जिसपर अब एक्टर ने कहा कि उन्हें कोई भी सम्मान नहीं चाहिए.
Also Read: Ramayan: जब रामानंद सागर ने जामवंत को जड़ दिया था थप्पड़, ये थी वजहअरुण गोविल ने ट्विटर पर एक नया ट्वीट कर लिखा, मेरा मंतव्य, प्रश्न का उत्तर देना था. कोई अवार्ड पाने की आकांक्षा नहीं थी. हालांकि राजकीय सम्मान का अपना अस्तित्व होता है पर दर्शकों के प्यार से बड़ा कोई अवार्ड नहीं होता जो मुझे भरपूर मिला है. आप सभी के असीम प्रेम के लिए सप्रेम धन्यवाद.
मेरा मंतव्य, प्रश्न का उत्तर देना था।कोई अवार्ड पाने की आकांक्षा नहीं थी।
— Arun Govil (@arungovil12) April 27, 2020
हालाँकि राजकीय सम्मान का अपना अस्तित्व होता है पर दर्शकों के प्यार से बड़ा कोई अवार्ड नहीं होता जो मुझे भरपूर मिला है। आप सभी के असीम प्रेम के लिए सप्रेम धन्यवाद 🙏! #Ramayan #AwardforRamayan https://t.co/mBEC74tK43
बता दें कि हाल ही में अरुण गोविल ने ट्विटर के जरिये एक इंटरव्यू दिया, जिसमें एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “चाहे कोई राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, मुझे आज तक किसी सरकार ने कोई सम्मान नहीं दिया है. मैं उत्तर प्रदेश से हूं, लेकिन उस सरकार ने भी मुझे आज तक कोई सम्मान नहीं दिया. और यहां तक कि मैं पचास साल से मुंबई में हूं, लेकिन महाराष्ट्र की सरकार ने भी कोई सम्मान नहीं दिया.”
अरुण गोविल के इस ट्वीट पर कई यूजर उनकी आलोचना करने लगे. हालांकि कुछ यूजर्स ने उनके समर्थन में भी आवाज उठाई. जब इस ट्वीट को लेकर चर्चा ज्यादा हुई तो अरुण गोविल ने ट्विटर पर ही अपनी सफाई भी दी.
Also Read: Ramayan की ‘सीता’ की वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थे Rajesh Khanna, वायरल हो रही तसवीरगौरतलब है कि लॉकडाउन के चलते जनता की मांग पर रामायण का प्रसारण दूरदर्शन पर किया जा रहा है. एक बार फिर इस कार्यक्रम को दर्शकों का प्यार मिल रहा है. न सिर्फ सोशल मीडिया पर हर दिन रामायण को लेकर पोस्ट देखने को मिलते हैं बल्कि साथ ही साथ टीआरपी में भी दूरदर्शन और रामायण का जलवा देखने को मिल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










