Ramayan: जब रामानंद सागर ने जामवंत को जड़ दिया था थप्पड़, ये थी वजह
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Apr 2020 3:52 PM
Ramayan- लॉकडाउन के कारण सारे टीवी शो और फिल्मों की शूटिंग बंद पड़ी है. ऐसे में जनता की मांग पर दूरदर्शन पर रामायण, महाभारत जैसे बेहतरीन शो का दोबारा टेलीकास्ट किया गया.
लॉकडाउन के कारण सारे टीवी शो और फिल्मों की शूटिंग बंद पड़ी है. ऐसे में जनता की मांग पर दूरदर्शन पर रामायण (Ramayan), महाभारत जैसे बेहतरीन शो का दोबारा टेलीकास्ट किया गया. रामायण ने इस दौर में भी नंबर 1 टीआरपी का इतिहास रच दिया. आये दिन रामायण को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की दिलचस्प किस्से उपलब्ध रहते हैं. ऐसा ही एक किस्सा है रामायण में जामवंत का किरदार निभाने वाले एक्टर राजशेखर उपाध्याय (Rajshekhar Udadhyay) और निर्माता रामानंद सागर (Ramanand Sagar) का.
Also Read: Ramayan की ‘सीता’ की वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थे Rajesh Khanna, वायरल हो रही तसवीर
राजशेखर और रामानंद सागर की पुरानी दोस्ती थी. दोनों एक दूसरे को रामायण बनाने के भी बहुत पहले से जानते थे. राजशेखर को ताश खेलने का काफी शौक था और एक रोज जब रामानंद सागर अचानक राजशेखर के कमरे में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वो ताश खेल रहे हैं. राजशेखर ने एक इंटरव्यू में खुद ये बात बताई कि सागर साहब ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था. रामानंद सागर ने कहा कि आप इतने अच्छे इंसान हैं और आप यहां ये ताश खेल रहे हैं.
आगे राजशेखर ने बताया कि उन्होंने उसी पल ताश के पत्ते फाड़ कर फेंक दिए थे और उसके बाद कभी भी ताश नहीं खेला. राजशेखर ने ये भी बताया कि जब नाराजगी मिटी तो रामानंद सागर ने पूछा कि कोई कहानी बताइए जिस पर काम किया जा सके.
राजशेखर ने रामानंद सागर के यहां रखी रामायण की तरफ इशारा करके कहा कि इससे अच्छी कहानी क्या हो सकती है. इसमें एक्शन, थ्रिलर, सस्पेंस, ड्रामा, रोमांस सब कुछ तो है. राजशेखर कहते हैं कि इसके बाद रामानंद सागर को रामायण बनाने का आइडिया सूझा था.
Also Read: इस शख्स के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थीं Mahabharat की द्रौपदी, उम्र में 13 साल था छोटा
गौरतलब है कि इस किरदार के लिए राजशेखर को हर वक्त भालू का मास्क पहने रहना होता था. उनका चेहरा बालों, आर्टिफिशियल लंबी नाक और मुकुट से तकरीबन पूरा छिपा रहता था. बाकी शरीर पर नकली बाल होते थे. राजशेखर ऐसा किरदार कर रहे होते थे जिसके लिए उन्हें कोई नहीं पहचानता. हालांकि उन्होंने अपनी एक्टिंग से इस किरदार में जान डाल दी थी. वहीं राजशेखर टीवी शो विक्रम बेताल में भी नजर आए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










