Ramayan की 'सीता' की वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थे Rajesh Khanna, वायरल हो रही तसवीर

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Apr 2020 9:27 AM

विज्ञापन

Deepika Chikhalia अपनी वेडिंग रिसेप्शन की तसवीर शेयर की जो, इंटरनेट पर वायरल हो रही है. इस तसवीर में दीपिका के साथ राजेश खन्ना भी नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

टीवी पर रामायण (Ramayan) के दोबारा प्रसारण किये जाने के बाद इसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया. इसके वजह से शो टीआरपी की रेस में नंबर वन बन गया. शो में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) आये दिनों सोशल मीडिया पर लगातार अपने फैंस से जुड़ी हुई है. हाल ही में उन्होंने अपनी वेडिंग रिसेप्शन की तसवीर शेयर की जो, इंटरनेट पर वायरल हो रही है. इस तसवीर में दीपिका के साथ राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) भी नजर आ रहे हैं.

Also Read: इस शख्स के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थीं Mahabharat की द्रौपदी, उम्र में 13 साल था छोटा

इस तसवीर में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान भी देखी जा रही है. दीपिका रिसेप्शन में सिंपल-सोबर लुक में नजर आ रही हैं. उन्होंने गोल्डन रंग की आलीशान ड्रेस पहनी है. वहीं उनके पति हेमंत ब्राउन रंग के सूट में नजर आ रहे हैं. इन दोनों के बगल में अभिनेता राजेश खन्ना सफेद कुर्ते में मुस्कुराकर पोज देते दिख रहे हैं.

बता दें कि दीपिका ने राजेश खन्ना के साथ कुछ फिल्में भी की हैं. दीपिका को रामायण में सीता की भूमिका में बहुत पसंद किया गया था. उनके अभिनय को सराहा गया. इसके साथ ही रामायण के अलावा दीपिका विक्रम और बेताल में भी दिखाई दीं.

इससे पहले रामायण का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद अभिनेत्री ने एक भावुक पोस्ट किया था. इस पोस्ट में दीपिका ने लिखा, ‘रामायण कभी नहीं खत्म होगा. इसने आपको जिंदगी जीने का तरीका सिखाया..जिंदगी ऐसे ही आगे बढ़ती जाएगी. घर पर रहिए और सुरक्षित रहिए.’

बात करें दीपिका चिखलिया की पर्सनल लाइफ की तो उनकी दो प्यारी बेटियां हैं, जिनके नाम हैं निधि और जूही. दीपिका की दोनों बेटियां लाइमलाइट से दूर रहती हैं. वहीं हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दीपिका ने बताया था कि वो रामायण के री-टेलीकास्ट के एपिसोड्स देखती हैं तो वो अपने परिवार को हर सीन के पीछे के किस्से भी सुनाती हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola