Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding: रकुल और जैकी की शादी का मेन्यू होगा ग्लूटन फ्री, ये बॉलीवुड सेलेब्स बारात में जमकर करेंगे डांस

Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी का जश्न आज से गोवा में शुरू हो गया है. आइये जानते हैं कपल की वेडिंग का क्या होगा मेन्यू, कौन-कौन से गेस्ट होंगे शामिल.
Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को गोवा में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. प्री-वेडिंग फंक्शन आज से शुरू हो गए हैं, कपल और उनकी पूरी फैमिली गोवा में पहुंच चुके हैं. फैंस रकुल को दुल्हन के अवतार में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. स्टार्स यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि उनकी वेडिंग इको फ्रेंडली तरीके से हो. कथित तौर पर, उन्होंने कागज की बर्बादी को बचाने के लिए डिजिटल इनविटेशन शामिल किया हैं. साथ ही आतिशबाजी पर भी प्रतिबंध लगा दिया है और शादी के बाद पेड़ लगाने का वादा किया है. अब रकुल और जैकी की शादी का फूड मेन्यू क्या होगा, वहीं कौन से गेस्ट वेडिंग में पहुंचेंगे. इसकी डिटेल्स सामने आ गई है.
रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी की शादी में क्या होगा मेन्यू
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, रकुल और जैकी की शादी में इंडियन और इंटरनेशनल फूड आइटम मौजूद रहेंगे. वहीं खाना बनाने के लिए स्पेशल शेफ को अपॉइंट किया गया है. जैसा कि हम सब जानते हैं कि रकुल कितनी ज्यादा फिटनेस फ्रीक है, इसलिए फूड मेन्यू काफी हेल्दी रखा गया है. मेहमानों को ग्लूटेन फ्री और सुगर फ्री खाना परोसा जाएगा. इसके अलावा साउथ इंडियन फूड भी मेन कोर्स में परोसा जाएगा.
कपल की शादी में ये बॉलीवुड स्टार्स होंगे शामिल
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी को लेकर पूरा बॉलीवुड इन-दिनों एक्साइटेड है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस लैविश वेडिंग में आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे शामिल हो सकते हैं. अनुभवी निर्माता वाशु भगनानी, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को भी इनवाइट किया गया है. इसके अलावा शाहिद कपूर और वरुण धवन जैसे सितारे भी शादी में शामिल होने के लिए गोवा जाएंगे. बता दें कि “वरुण ने कुली नंबर 1 के निर्माण के दौरान जैकी के साथ दोस्ती की थी. इसलिए, वह इस खास दिन पर लव बर्ड्स के साथ शामिल होंगे.”
Also Read- Rakul Preet-Jackky Bhagnani समंदर किनारे एक दूसरे संग लेंगे सात फेरे, शादी का कार्ड हुआ वायरल
रकुल और जैकी की शादी का जश्न शुरू
रकुल और जैकी की शादी का जश्न 15 फरवरी को ढोल रात के साथ शुरू हुआ, जिसके बाद शनिवार को ये लवबर्ड्स गोवा के लिए रवाना हो गए. वायरल हो रहे शादी के कार्ड के मुताबिक, यह एक बीच थीम वाली शादी होगी. कपल ने सिक्योरिटी के लिए यूसुफ इब्राहिम को काम पर रखा है, जो पहले आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण को सुरक्षा प्रदान कर चुके हैं. रकुल और जैकी ने अपने रिलेशनशिप को काफी प्राइवेट रखा है.
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की रिलेशनशिप टाइमलाइन
लॉकडाउन के दौरान, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने खुद को एक-दूसरे के करीब आते पाया. काफी समय तक पड़ोसी रहने के बावजूद, वे कभी एक दूसरे के रास्ते में नहीं आए. हालांकि, वॉक के दौरान कपल की मुलाकात हुई और दोनों ने एक दूसरे संग टाइम बिताना शुरू कर दिया. कब ये रिश्ता प्यार में बदल गया ये कोई नहीं जानता है. 10 अक्टूबर, 2021 को रकुल के जन्मदिन पर, जोड़े ने अपने रिश्ते में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया, आधिकारिक तौर पर अपने रोमांस की पुष्टि की.
जैकी ने रकुल संग ऐसे अनाउंस की थी डेटिंग
जैकी भगनानी ने इंस्टाग्राम पर एक साथ की एक खूबसूरत तस्वीर के साथ एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने लिखा, “तुम्हारे बिना, दिन दिन जैसे नहीं लगते… तुम्हारे बिना, सबसे स्वादिष्ट भोजन खाने में कोई मजा नहीं है.. सबसे खूबसूरत सोल को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज रहा हूं, जो मेरे लिए दुनिया है!!! आपका दिन मंगलमय हो अपनी मुस्कान की तरह उजली और खूबसूरत रहो… जन्मदिन मुबारक हो मेरी.” रकुल प्रीत की वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही बार ‘इंडियन 2’ और अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी में नजर आएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










