Rakul Preet-Jackky Bhagnani समंदर किनारे एक दूसरे संग लेंगे सात फेरे, शादी का कार्ड हुआ वायरल
Published by : Ashish Lata Updated At : 12 Feb 2024 4:01 PM
लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी बस कुछ ही दिनों में शादी करने वाले हैं. जहां गोवा में उनकी शादी की तैयारियां चल रही हैं, वहीं अब कपल का वेडिंग कार्ड वायरल हो रहा है.

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को गोवा में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी करेंगे. शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.

अब सोशल मीडिया पर रकुल और जैकी की शादी का कार्ड वायरल हो रहा है. कार्ड के पन्नों में से एक में बैकग्राउंड में समंदर दिखाई दे रहा है. इसके पास ही एक प्यारा सा मंडप लगा हुआ है. जिसमें आग जल रही है. वहीं चारो ओर ग्रीन और पिंक कलर के डेकोरेशन मौजूद हैं.

इस इनविटेशन कार्ड में कपल का हैशटैग भी मौजूद है – Abdonobhagna-ni. वहीं साइड में ड्रीमी वेडिंग की डेट लिखी है, जो 21 फरवरी है.

फैंस इस कार्ड को देखकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. एक यूजर ने लिखा, वाह कितना प्यारा है, ”रकुल को वेडिंग ड्रेस में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटडे हूं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”फेवरेट कपल… इनकी शादी के फोटोज वाकई जबरदस्त होंगे.”
यह जोड़ा पहले इंडिया के बार डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाला था. लेकिन पीएम मोदी के आह्वान के बाद उन्होंने अपना वेन्यू बदल दिया और गोवा को चुना.
Also Read: Rakul-Jackky Wedding: लॉकडाउन में मिले और हो गया प्यार, जानें रकुल-जैकी की शादी से लेकर रिसेप्शन तक के डिटेल्स
जैकी के जन्मदिन पर, रकुल ने लिखा था, “हैप्पी बर्थडे, मेरे प्यार… इस जन्मदिन पर और हर दिन मैं कामना करती हूं कि आपको वह सब भरपूर मिले जो आप चाहते हैं.”

वर्कफ्रंट की बात करें तो, रकुल को आखिरी बार तमिल साइंस-फाई एक्शन फिल्म ‘अयलान’ में शिवकार्तिकेयन, शरद केलकर, ईशा कोप्पिकर, करुणाकरण, योगी बाबू, डेविड ब्रॉटन-डेविस, भानुप्रिया और बाला सरवनन के साथ देखा गया था.

रकुल और जैकी का रोमांस अक्टूबर 2021 में सामने आया, जब उन्होंने ऑफिशियल तौर पर इंस्टाग्राम पर इसकी अनाउंसमेंट की. दोनों अक्सर एक दूसरे संग लंच और डिनर पार्टी में स्पॉट किए जाते हैं.

रकुल और जैकी की लवस्टोरी की बात करें तो कपल सालों से पड़ोसी हैं, लेकिन उन्होंने कभी एक-दूसरे से बातचीत नहीं की. दोनों ने लॉकडाउन चरण के दौरान बातचीत की और एक साथ घूमना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे उनको एक दूसरे संग प्यार हो गया.
Also Read: Rakul-Jackky Wedding: रकुल प्रीत सिंह- जैकी भगनानी फरवरी में इस तारीख को लेंगे सात फेरे, डिटेल्स आई सामनेप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










