Rakul-Jackky Wedding: लॉकडाउन में मिले और हो गया प्यार, जानें रकुल-जैकी की शादी से लेकर रिसेप्शन तक के डिटेल्स
Published by : Ashish Lata Updated At : 02 Feb 2024 5:55 PM
Bhakshak. Sai Tamhankar in Bhakshak. Cr. Courtesy of Netflix © 2024
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं. कपल 21 फरवरी को गोवा में शादी के बंधन में बंधने वाला है. स्टार्स की वेडिंग और रिसेप्शन को लेकर कई तरह के अपडेट्स सामने आ रहे हैं. आइये जानते हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह कथित तौर पर अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड, निर्माता-अभिनेता जैकी भगनानी के साथ 21 फरवरी को गोवा में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. इस शादी में करीबी परिवार और दोस्त शामिल होंगे. वेडिंग को लेकर कई तरह के अपडेट्स सामने आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि साउथ और बॉलीवुड से कई बड़े-बड़े मेहमान कपल को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे. अब रिपोर्ट्स की मानें तो रकुल और जैकी मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन भी होस्ट करेंगे.
गोवा में शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेंगे जैसी और रकुल
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रिसेप्शन एक ग्लैमरस इवेंट होने का वादा करता है, जो बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप लोगों को एक छत के नीचे लाएगी. हालांकि कपल कौन से होटल में इसे होस्ट करेंगे, इसको लेकर अभी डिटेल सामने नहीं आई है. इस रिसेप्शन में निर्देशकों और निर्माताओं सहित कई मशहूर हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है. गेस्ट लिस्ट में सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, करण जौहर, अनिल कपूर, अरशद वारसी, पृथ्वीराज सुकुमारन, नागा चैतन्य, आयुष्मान खुराना, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ, करिश्मा कपूर अल्लू अर्जुन, राम चरण, महेश बाबू, विकास भाल, डेविड धवन सहित कई कलाकारों को निमंत्रण दिया गया है.
https://www.instagram.com/p/C2APqA0ye1m/?img_index=1
विदेश में शादी करने वाले थे कपल
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं. कपल की शादी के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. बीते दिनों ऐसी खबरें आई थी कि पहले इस जोड़े ने मूल रूप से विदेश में शादी की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में इस प्लान को कैंसिल कर दिया. ऐसा कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का पालन करने के ये फैसला लिया गया. एक करीबी सूत्र ने बताया कि “रकुल और जैकी ने शुरू में अपनी शादी इंडिया के बाहर करने की योजना बनाई थी. लगभग छह महीने की प्लान के बाद, सब कुछ काफी हद तक ठीक हो गया. हालांकि, दिसंबर में प्रधानमंत्री के उस आह्वान के बाद, उन्होंने वेडिंग को गोवा में करने का फैसला लिया.”
https://www.instagram.com/p/C1Q5pBOvacr/?img_index=1
Also Read: Rakul-Jackky Wedding: रकुल प्रीत सिंह- जैकी भगनानी फरवरी में इस तारीख को लेंगे सात फेरे, डिटेल्स आई सामने
रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी की लव स्टोरी
रकुल और जैकी का रोमांस अक्टूबर 2021 में सामने आया, जब उन्होंने ऑफिशियल तौर पर इंस्टाग्राम पर इसकी अनाउंसमेंट की. रकुल के जन्मदिन का जश्न मनाते हुए, निर्माता जैकी भगनानी ने एक इमोशनल पोस्ट साझा किया, जिसमें जोड़े की एक-दूसरे का हाथ थामे हुए रोमांटिक तस्वीर थी. तब से, सोशल मीडिया और सार्वजनिक समारोहों में कपल को एक साथ स्पॉट किया जाने लगा. जैसे-जैसे बहुप्रतीक्षित शादी का दिन नजदीक आ रहा है, फैंस एक्ट्रेस को दुल्हन के रूप में देखने के लिए उत्सुक है.
कैसे शुरू हुई रकुल और जैकी की प्रेम कहानी
रकुल प्रीत सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा बात नहीं करती हैं. एक्ट्रेस चीजें प्राइवेट रखने में यकीन करती हैं. एक बार उन्होंने साझा किया था कि निर्माता जैकी भगनानी के साथ उनका रिश्ता कैसे शुरू हुआ. रकुल और जैकी सालों से पड़ोसी हैं, लेकिन उन्होंने कभी एक-दूसरे से बातचीत नहीं की. दोनों ने लॉकडाउन चरण के दौरान बातचीत की और एक साथ घूमना शुरू कर दिया. शुरुआती 3-4 महीनों तक यह जोड़ा बिना किसी पहचान के दिखावे के साथ घूमता रहा. आखिरकार धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ती चली गई और वे एक-दूसरे के करीब आ गए. 2021 में रकुल के जन्मदिन पर, निर्माता जैकी भगनानी ने सबकुछ ऑफिशियल कर दिया.
Also Read: Rakul Preet Singh इस तरह खुद को रखती हैं फिट, बुलेटप्रूफ कॉफी से करती हैं दिन की शुरुआत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










