Raakaasa OTT Release: इस दिन आपके स्क्रीन पर होगी 'ब्रह्म राक्षस' की एंट्री, 'राकासा' की OTT रिलीज डेट कन्फर्म

Published by :Sheetal Choubey
Published at :26 Apr 2026 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
Raakaasa OTT Release

राकासा ओटीटी रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Raakaasa OTT Release: तेलुगु फिल्म 'राकासा' अब OTT पर रिलीज के लिए तैयार है. जानिए इसकी स्ट्रीमिंग डेट, फिल्म की कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़ी पूरी डिटेल्स.

विज्ञापन

Raakaasa OTT Release: अगर आप हॉरर-कॉमेडी फिल्मों के शौकीन हैं, तो आपके लिए एक शानदार एंटरटेनमेंट आने वाला है. 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म ‘राकासा’ अब जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है. संगीत शोभन और नयन सारिका स्टारर इस फिल्म ने थिएटर्स में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और अपनी दिलचस्प कहानी से लोगों का दिल जीत लिया. अब यह फिल्म आपके घर की स्क्रीन पर हंसी और डर का डबल डोज देने आ रही है. अगर आप इसे बड़े पर्दे पर देखने से चूक गए थे, तो अब इसे घर बैठे देखने का बेहतरीन मौका है. आइए जानते हैं फिल्म की OTT रिलीज से जुड़ी पूरी डिटेल्स.

कब और कहां देख सकते हैं ‘राकासा’?

फिल्म के मेकर्स ने कन्फर्म कर दिया है कि ‘राकासा’ का प्रीमियर 1 मई 2026 को Netflix पर होगा. फिलहाल यह फिल्म तेलुगु भाषा में है, लेकिन खबर है कि इसे हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी डब करके रिलीज किया जा सकता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक इस मजेदार फिल्म को एंजॉय कर सकें.

क्या है फिल्म की कहानी?

इस फिल्म की कहानी एक पुराने ‘ब्रह्म राक्षस’ और एक गांव के रहस्यमयी श्राप के इर्द-गिर्द घूमती है. गांव में एक ऐसा श्राप है जिसके लिए कुर्बानी देनी पड़ती है. फिल्म में सस्पेंस तो है ही, साथ ही इसमें कॉमेडी का तड़का भी लगाया गया है. यही वजह है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर उम्र के दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई है.

बॉक्स ऑफिस पर परफॉरमेंस कैसा रहा?

‘राकासा’ न सिर्फ देखने में अच्छी है, बल्कि इसने बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक कमाई की है. करीब 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 20 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया.

थिएटर्स में अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद अब नजरें इसकी OTT रिलीज पर टिकी हैं कि वहां यह कैसा परफॉर्म करती है.

यह भी पढ़ें: Friday South OTT Releases: वीकेंड प्लान रेडी? OTT पर रिलीज हुईं साउथ की ये धमाकेदार फिल्में, जरूर नोट करें नाम

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola