‘माइकल’ को लेकर अनुपम खेर का रिएक्शन वायरल, जाफर जैक्सन की जमकर तारीफ

Updated:
विज्ञापन

Anupam Kher On Michael

Michael Movie: माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ को लेकर अनूपम खेर ने जाफर जैक्सन की जमकर तारीफ की है. उन्होंने फिल्म को भावनात्मक अनुभव बताया और कहा कि थिएटर में वह खुद सीटी बजाने लगे. निगेटिव रिव्यू के बावजूद फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है.

विज्ञापन

Michael Movie: हॉलीवुड के पॉप आइकॉन माइकल जैक्सन की बायोपिक Michael रिलीज के बाद से चर्चा में बनी हुई है. जहां एक तरफ फिल्म को आलोचकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, वहीं दर्शकों का प्यार इसे लगातार मिल रहा है. अब बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी फिल्म को लेकर अपना रिव्यू शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खास तौर पर जाफर जैक्सन की जमकर तारीफ की है.

विज्ञापन

‘फिल्म नहीं, एक एहसास है’- अनुपम खेर

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बहती हुई भावना की तरह है. उनके मुताबिक, फिल्म देखते समय दर्शक कभी भावुक होते हैं, तो कभी खुशी से झूम उठते हैं. उन्होंने बताया कि थिएटर में फिल्म देखते वक्त वह खुद सीटी बजाने लगे और पूरी तरह उस अनुभव में डूब गए.

जाफर जैक्सन की एक्टिंग ने जीता दिल

अनुपम खेर ने जाफर जैक्सन के अभिनय को अपने करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक बताया. उन्होंने कहा कि जाफर ने माइकल जैक्सन के किरदार को इतनी बारीकी से निभाया है कि कई बार लगा जैसे असली माइकल ही स्क्रीन पर मौजूद हों. उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म के दौरान पूरा थिएटर तालियों, हंसी और भावनाओं से गूंज रहा था.

ट्रोल्स के बीच फिल्म का बचाव

फिल्म को मिल रही निगेटिव समीक्षाओं पर भी अनूपम खेर ने अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि अक्सर आलोचक फिल्म के छोटे-छोटे हिस्सों को आंकते हैं, जबकि किसी कलाकार की पूरी यात्रा को समझना जरूरी होता है. उनके अनुसार, माइकल जैक्सन सिर्फ एक गायक नहीं, बल्कि एक भावना थे, जो भाषा और सीमाओं से परे थे.

फिल्म की कहानी और कमाई

एंटोइन फूक्वा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में माइकल जैक्सन के बचपन से लेकर ग्लोबल सुपरस्टार बनने तक की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में उनके संघर्ष, सफलता और निजी जीवन के कई पहलुओं को छुआ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने विदेशों में अच्छी कमाई की है और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिल रही है.

यह भी पढ़ें: दूसरे दिन ‘माइकल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 10 करोड़ के पार पहुंची कमाई

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola