Khalnayak Returns से पहले OTT पर देखें ‘खलनायक’, जानें स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म

संजय दत्त, फोटो- इंस्टाग्राम
Khal Nayak On OTT: बल्लू की वापसी से पहले पुरानी ‘खलनायक’ को दोबारा देखने का है प्लान? यहां जानें किस OTT प्लेटफार्म पर मिलेगी पूरी फिल्म.
Khal Nayak On OTT: संजय दत्त 24 अप्रैल को एक इवेंट में अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी फिल्म ‘खलनायक रिटर्न्स’ की अनाउंसमेंट की और इसका पहला लुक व टीजर भी दिखाया. यह फिल्म 1993 में रिलीज हुई ‘खलनायक’ का सीक्वल है, जिसमें वह एक बार फिर अपने मशहूर किरदार ‘बल्लू’ के रोल में नजर आएंगे.
ऐसे में, अगर आप इस फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं, तो पहले इसके पुराने पार्ट को देखकर इसकी कहानी को फिर से याद कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि आप ‘खलनायक’ कहां देख सकते हैं.
खलनायक रिटर्न्स का पहला लुक:
OTT पर कहां देखें ‘खलनायक’?
अगर आप ‘खलनायक’ दोबारा देखना चाहते हैं, तो यह Zee5, Amazon Prime Video और YouTube पर उपलब्ध है. Zee5 पर आप इस फिल्म को फ्री में भी देख सकते हैं.
फिल्म की कहानी क्या है?
यह फिल्म एक खतरनाक क्रिमिनल ‘बल्लू’ की कहानी है, जिसे पकड़ने के लिए दो पुलिस ऑफिसर राम और गंगा पूरी कोशिश करते हैं. इस फिल्म में संजय दत्त ने बल्लू का किरदार निभाया है, जबकि माधुरी दीक्षित गंगा और जैकी श्रॉफ राम के रोल में नजर आते हैं.
फिल्म में एक्शन, ड्रामा और इमोशन सब कुछ देखने को मिलता है.
जेल के अंदर आया था सीक्वल का आइडिया
संजय दत्त ने बताया कि उन्हें ‘खलनायक रिटर्न्स’ का आइडिया तब आया, जब वह जेल में थे. वहां उन्होंने मौजूद लोगों से पूछा कि क्या वे इस फिल्म का दूसरा पार्ट देखना चाहते हैं, जिस पर करीब 4000 लोगों ने हां कहा. इसके बाद उन्होंने सभी से कहानी लिखने को कहा और उन आइडियाज को पढ़ा. बाहर आने के बाद उन्होंने डायरेक्टर सुभाष घई से इस बारे में बात की, जिसके बाद फिल्म बनाने का फैसला लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










