Prashant Tamang Death: प्रशांत तमांग की अचानक मौत पर पत्नी मार्था ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वह नींद में थे जब वह हमें छोड़ कर चले गए

Prashant Tamang: इंडियन आइडल सीजन 3 के विनर प्रशांत तमांग हमारे बीच नहीं रहे. बीते दिन उनकी मौत की खबर सुनकर उनके चाहने वाले काफी हैरान हो गए. अब प्रशांत की अचानक मौत पर उनकी पत्नी ने रिएक्शन दिया है.
Prashant Tamang: सिंगर और एक्टर प्रशांत तमांग को लेकर बीते दिन बड़ी खबर आई. प्रशांत की 43 साल की उम्र में निधन हो गया. प्रशांत इंडियन आइडल सीजन 3 के विजेता थे. उनकी मौत की खबर सुन कर फैंस शॉक्ड हो गए. उनकी अचानक मौत की खबर से उनके फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है. उनकी पत्नी मार्था एले ने अपने पति की मौत के बारे में बताया कि उनकी मौत नेचुरल थी.
प्रशांत तमांग की मौत पर उनकी पत्नी ने क्या कहा?
प्रशांत तमांग की मौत को लेकर उनकी पत्नी मार्था एले ने एएनआई से बात करते हुए कहा, “सभी को थैंक्यू. मुझे पूरी दुनिया से कॉल्स आ रहे हैं. जिन लोगों को मैं जानती हूं, जिन लोगों को मैं नहीं जानती हूं, उनसे मुझे फूल मिल रहे हैं. लोग मेरे घर के बाहर खड़े हैं और लोग आखिरी बार उन्हें देखने के लिए हॉस्पिटल आए हैं.” प्रशांत के लिए लोगों के प्यार पर मार्था ने कहा, “यह मेरे लिए सच में बहुत इमोशनल करने वाला है और प्लीज उसे वैसे ही प्यार करें जैसे आपने पहले किया था. वह एक महान आत्मा थे, वह एक महान इंसान थे. मुझे उम्मीद है कि आप उन्हें इसी तरह याद रखेंगे.”
पत्नी बोली- प्रशांत तमांग की मौत नेचुरल थी
प्रशांत तमांग की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें चल रही थी. इसपर मार्था एले ने बताया, “ये एक नेचुरल डेथ थी. वह नींद में थे जब वह हमें छोड़ कर चले गए. मैं उनके बगल में ही थी उस समय.”
इंडियन आइडल सीजन 3 से उन्हें मिली थी लोकप्रियता
साल 2007 में प्रशांत तमांग ने इंडियन आइडल सीजन 3 जीता था. शो में उनकी गायिकी ने जजेस को काफी इम्प्रेस किया था. ये शो जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी थी. गाने के साथ-साथ उन्होंने एक्टिंग में भी अपना हाथ अजमाया था. उन्होंने गोरखा पलटन,परदेसी और परदेसी 2 जैसी नेपाली फिल्मों में काम किया था. इसके अलावा वह पॉपुलर वेब सीरीज पाताल लोक 2 में नजर आए थे, जिसमें उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें खूब तारीफ मिली थी.
यह भी पढ़ें- Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Lifetime Collection: फ्लॉप हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म, मूवी का बजट 90 करोड़, कमाए सिर्फ इतने करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










