VIRAL: मर कर ‘जिंदा’ होनेवाली पूनम पांडे बोली- जिंदा होने का मजा ही कुछ और है… देखें VIDEO

Poonam Pandey Viral video
Poonam Pandey Viral video : मरकर जिंदा होने वाली पूनम पांडे का एक वीडियो इस समय सुर्खियों में बना हुआ है. वीडियो में पूनम जमकर थिरकती दिख रही है.
मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे हाल ही में अपनी मौत को लेकर सुर्खियों में थी. एक्ट्रेस के द्वारा फरवरी में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया गया था, जिसमें बताया गया कि उनका निधन सर्वाइकल कैंसर की वजह से हो गया. ये खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई थी. उसके अगले दिन एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर स्पष्ट किया कि वह मरी नहीं है. हालांकि उनकी मौत की झूठी खबर से हर कोई काफी शॉक्ड हो गया था और इसपर लोगों ने नाराजगी जाहिर की. आम से लेकर खास लोग हर किसी ने इसकी कड़ी आलोचना की. इन सबके बीच पूनम का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पूनम पांडे बोली- जिंदा होने का मजा ही कुछ और है
पूनम पांडे का एक वीडियो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. विरल भयानी ने वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस किसी होली पार्टी में एजॉय करती दिख रही है. सबसे मजेदार बात ये है कि वो वीडियो में कह रही है कि, हैप्पी होली सभी को. जिंदा होने का मजा ही कुछ और है. बहुत मजा आ रहा है जिंदा होकर फिर से. एक्ट्रेस ने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि क्या उन्होंने सर्वाइकल कैंसर का टीका लगवाया. वीडियो में वो डांस करते दिख रही है. इसपर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं. वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, अब समझ आया जिंदा होने का मतलब. एक यूजर ने लिखा, इसका कोई भरोसा नहीं, कुछ भी करती रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










