ePaper

गोरखपुर के सांसद सह भोजपुरी अभिनेता रवि किशन के PA गुड्डू पांडे को हुआ कोरोना

Updated at : 13 Jul 2020 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
गोरखपुर के सांसद सह भोजपुरी अभिनेता रवि किशन के PA गुड्डू पांडे को हुआ कोरोना

पटना : गोरखपुर के सांसद सह भोजपुरी अभिनेता रवि किशन के दिल्ली पार्लियामेंट का कामकाज देख रहे निजी सहायक गुड्डू पांडे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गोरखपुर के सांसद रवि किशन के प्रवक्ता रंजन सिन्हा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 42 वर्षीय गुड्डू पांडे सांसद के दिल्ली पार्लियामेंट का काम देख रहे थे. कुछ दिनों से दिक्कत महसूस होने के बाद अपनी कोरोना जांच करायी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी.

कोरोना जांच में पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद गुड्डू पांडे को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. सांसद रवि किशन ने कई शुभचिंतकों ने गुड्डू पांडे के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है. उन्होंने अपने कर्मियों और आमजनों से अपील की कि इस वैश्विक् महामारी कोरोना वायरस में सावधानी ही बचाव है.

रवि किशन ने बताया कि कोरोना संक्रमण गोरखपुर समेत कई इलाकों में तेजी से फैल रहा है. ऐसे में मैं आप सभी लोगों से अपील करता हूं कि घरों पर ही रहे. बहुत आवश्यक होने पर मास्क लगा कर ही घर से निकले और सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola