OTT Releases This Week: इस हफ्ते घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट! OTT पर रिलीज होगी ये दमदार फिल्में-सीरीज
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 24 Mar 2025 10:48 AM
OTT Releases This Week
OTT Releases This Week: इस पुरे हफ्ते आपके एंटरटेनमेंट का बंदोबस्त हमने कर दिया है. हम आपके लिए एक ऐसी लिस्ट लेकर आए हैं, जिसमें इस हफ्ते रिलीज होने वाली जबरदस्त फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर दस्तक देंगी.
OTT Releases This Week: वीकेंड का मजा फिल्मों और वेब सीरीज के बिना अधूरा सा लगता है, है ना? तो क्यों न इस वीकेंड को और मजेदार बनाया जाए? ओटीटी पर आ रही हैं कुछ धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज, जिनमें मिलेगा एक्शन, रोमांस, थ्रिल और कॉमेडी का शानदार तड़का. तो चलिए, आपकी वॉचलिस्ट तैयार करते हैं. जिसमें बच्चों से लेकर बड़ो तक, सबकी पसंद की फिल्में और सीरीज मिल जाएगी.
मुफासा: द लायन किंग (Mufasa The Lion King)
मुफासा: द लायन किंग 26 मार्च से हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रही है. यह कहानी है एक अकेले और खोए हुए शावक मुफासा की, जिसे एक दयालु शेर ताका मिलता है. ताका, जो शाही विरासत का उत्तराधिकारी है, वह मुफासा के साथ मिलकर एक अनोखी यात्रा पर निकलता है, जहां दोनों अपनी तकदीर की तलाश करते हैं. फिल्म के हिंदी वर्जन में शाहरुख खान, आर्यन खान और अबराम खान की आवाजें सुनने को मिलेंगी, जो इसे और भी खास बनाती हैं.
डेलुलू एक्सप्रेस (Delulu Express)
मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान एक बार फिर हंसी का तड़का लगाने आ रहे हैं. उनका नया कॉमेडी स्पेशल डेलुलू एक्सप्रेस 27 मार्च से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होने वाला है. अनाउंसमेंट के दौरान खुद ओटीटी प्लेटफार्म ने मजेदार अंदाज में इंस्टाग्राम पर लिखा ‘सब सवार हो जाइए डेलुलू एक्सप्रेस पर!’ तो तैयार हो जाइए जाकिर खान के खास अंदाज में ठहाके लगाने के लिए.
विदुतलाई पार्ट 2 (Viduthalai Part 2)
विदुतलाई पार्ट 2 का हिंदी वर्जन 28 मार्च से जी5 पर स्ट्रीम होने जा रहा है. यह कहानी एक साधारण स्कूल टीचर की है, जो हालातों के ऐसे मोड़ पर आ जाता है, जहां उसे अन्याय के खिलाफ हथियार उठाना पड़ता है. संघर्ष की इसी आग में वह एक बागी नेता बन जाता है. तमिल सिनेमा की इस दमदार फिल्म में विजय सेतुपति, भवानी श्री, मन्जू वारियर, सूरी और सूर्य सेतुपति जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे. अगर इंटेंस ड्रामा और दमदार परफॉर्मेंस देखने के शौकीन हैं, तो इसे अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें.
यह भी पढ़े: Sikandar Movie: क्यों मस्ट वॉच है सलमान खान की ‘सिकंदर’? 5 कारण आपको टिकट खरीदने पर करेंगे मजबूर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










