Netflix पर ‘IC 814’ देखने से पहले, इन सवालों के जवाब जरूर जानें

Netflix और सोशल मीडिया पर IC 814 काफी ट्रेंड कर रहा है. सीरीज की कहानी साल 1999 में हुए इंडियन एयरलाइंस के एक प्लान हाईजैक की है. यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है.
Netflix पर जमकर ट्रेंड कर रही, वेब सीरीज ‘IC 814: द कंधार हाईजैक’ काफी समय से सुर्खियां बटोर रही थी. लेकिन अब तारीफों का सिलसिला मुड़कर विवादों की ओर बढ़ गया है. सभी के दिम��ग में कई तरह के सवाल आ रहे हैं कि आखिर इस सीरीज में ऐसा क्या है, जो इसे बॉयकॉट करने तक की मांग की गई है. ऐसे में अगर आप भी यह वेब सीरीज देखने वाले हैं, तो कुछ वक्त निकाल कर इस खबर को पूरा पढ़े.
IC 814 वेब सीरीज की कहानी क्या है?
‘IC 814: द कंधार हाईजैक’ नाम से आप समझ गए होंगे कि सीरीज की कहानी हाईजैक के इर्द गिर्द घूमती है. दरअसल, यह सीरीज साल 24, दिसंबर 1999 को काठमांडू से दिल्ली जाने वाला इंडियन एयरलाइंस का एक प्लेन महज 40 मिनट में 5 आतंकवादी द्वारा हाईजैक कर लिया जाता है. इस प्लेन में कुल 154 पैसेंजर्स माजूद होते हैं. हाईजैक होने के बाद प्लान अमृतसर, लाहौर और दुबई के रास्ते अफगानिस्तान के कंधार पहुंचता है. पैसेंजर्स में से एक को बुरी तरह घायल कर दिया जाता है, जबकि एक की प्लेन में ही मौत हो जाती है. यह घटना सात दिनों तक चलती है, जिसके बाद अंत में भारत सरकार को आतंकवादियों की मांगों को स्वीकार कर तीन हाई प्रोफाइल टेरेरिस्ट मौलाना मसूद अजहर, अहमद उमर सईद शेख और मुश्ताक अहमद जरगर को रिहा कर दिया जाता है.
IC 814 कॉन्ट्रोवर्सी
इस सीरीज के कॉन्ट्रोवर्सी की बात करें तो इस हाईजैक में पांच आतंकवादी शामिल होते हैं, जिनका असल नाम इब्राहिम अतहर, शाहिद अख्तर सईद, सनी अहमद काजी, जहूर मिस्त्री और शाकिर है. लेकिन सीरीज में इनका नाम बदलकर भोला, शंकर, डॉक्टर, चीफ और बर्गर है. मुद्दा यह है कि हिंदू धर्म के अनुसार शंकर और भोला, भगवान शिव का नाम है. कई लोगों का कहना है कि उन आतंकवादियों का ऐसा नाम रखकर मेकर्स हिंदू धर्म का अपमान कर रहे हैं. इतना ही नहीं सीरीज के अनुसार आतंकवादियों को ऐसा दिखाया गया है कि उनकी दुश्मनी पैसेंजर्स से नहीं है और न ही वे उन्हें कोई चोट पहुंचाना चाहते हैं बल्कि बस वह सरकार से अपनी मांग पूरी करवाना चाहते हैं. बता दें कि यही वजह है कि सोशल मीडिया पर बॉयकॉट नेटफ्लिक्स ट्रेंड कर रहा है.
Also Read: Web Series IC 814 Fact or Conspiracy : कंधार विमान हाईजैक की कहानी पर क्यों बरपा है हंगामा
IC 814 की स्टार कास्ट
IC 814 सीरीज का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है. सीरीज के मुख्य भूमिकाओं में नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, विजय वर्मा, पत्रलेखा, कुमुद मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव, अरविंद स्वामी, दीया मिर्जा, अमृता पुरी, मनोज पाहवा, जैसी कई एक्टर्स शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










