Nayanthara ने पति Vignesh Shivan को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, बोली- आंखों में आंसू होने पर…

Updated:
विज्ञापन
Nayanthara ने पति Vignesh Shivan को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, बोली- आंखों में आंसू होने पर…

Nayanthara: साउथ सुपरस्टार नयनतारा, जिन्होंने हाल ही में शाहरुख खान अभिनीत फिल्म जवान से बॉलीवुड में डेब्यू किया है, ने कथित तौर पर अपने पति विग्नेश शिवन को इंस्टाग्राम पर ‘अनफॉलो’ कर दिया है. इसके साथ उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किया.

विज्ञापन

Nayanthara: नयनतारा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक हैं. जवान अभिनेत्री ने साल 2022 में फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन संग शादी रचाई थी. इस जोड़े को सरोगेसी के माध्यम से जुड़वां बच्चे हुए हैं. खैर, उन्हें हाल ही में जवान में उनके प्रदर्शन के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला था. हालांकि, आज वह अपनी फिल्म या किसी अवॉर्ड की वजह से खबरों में नहीं हैं. नयनतारा अपनी सोशल मीडिया एक्टिविटी की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं. रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हो गई है, जिसमें बताया गया है कि नयनतारा ने अपने पति विग्नेश शिवन को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है.


नयनतारा ने पति से लिया तलाक
Nayanthara ने पति Vignesh Shivan को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो: तस्वीर से पता चलता है कि नयनतारा की फॉलोइंग लिस्ट में कोई विग्नेश शिवन नाम का शख्स नहीं है. इसके अलावा एक क्रिप्टिक पोस्ट का भी जिक्र है. नयनतारा ने कथित तौर पर जो पोस्ट में लिखा था, “वह अपनी आंखों में आंसू होने पर भी हमेशा यही कहती रहेगी कि ‘मुझे यह मिल गया’.” जबकि विग्नेश शिवन अभी भी अपनी पत्नी को फॉलो कर रहे हैं. फैंस ये देखकर काफी ज्यादा परेशान हैं और उनका मानना है कि ये कपल अलग नहीं होने चाहिए क्योंकि साथ में वे काफी अच्छे लगते हैं.


नयनतारा की पोस्ट पर फैंस का रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा, “ज्योतिषी वेणु स्वामी ने उनके तलाक की भविष्यवाणी की थी… आशा है कि यह एक इंस्टा गड़बड़ है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”आप दोनों साथ में काफी क्यूट लगते हैं, प्लीज अलग होने का सोचे भी ना, परफेक्ट कपल फॉर इच अदर.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”नयनतारा आपको दो बच्चे हैं और एक परफेक्ट परिवार है… दोनों हमेशा खुश रहें और कोई परेशानी आई है, तो उसको भी ठीक कर लें.”

Read Also- Nayanthara Wedding: लाल जोड़े में अप्सरा जैसी दिखीं नयनतारा, Vignesh Shivan संग लिए सात फेरे: PHOTOS


वैलेंटाइन डे पर एक दूसरे संग रोमांटिक हुए थे कपल
वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को नयनतारा ने अपने पति के लिए एक प्यारा सा पोस्ट किया था. एक तस्वीर साझा करते हुए, उन्होंने लिखा, “मैं तुमसे इतना प्यार करती हूं जितना तुम कभी जान सकते हो, जितना मैं कभी कह सकती हूं उससे कहीं ज्यादा, लेकिन मैं तुम्हें हर दिन दिखाने की उम्मीद करती हूं… हैप्पी वैलेंटाइन्स डे माय फॉरएवर. 10 साल का शुद्ध प्यार और आशीर्वाद.” खैर, फैंस अब इस वायरल पोस्ट पर नयनतारा और विग्नेश शिवन की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि कपल ने इसपर कुछ भी रिएक्ट नहीं किया है.


नयनतारा और विग्नेश की लवस्टोरी
नयनतारा और विग्नेश शिवन पिछले साल 9 जून को शादी के बंधन में बंधे थे. उन्होंने चेन्नई के बाहर महाबलीपुरम में एक अंतरंग विवाह समारोह आयोजित किया. उनकी ड्रीमी वेडिंग जैसी शादी में रजनीकांत, शाहरुख खान, अजित कुमार और विजय सेतुपति समेत कई सितारे शामिल हुए. कपल अक्सर एक दूसरे प्यार लुटाते रहते हैं. उनकी वेडिंग की फोटोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. दोनों के दो जुड़वें बच्चे भी है. जिसके साथ नयनतारा अक्सर फोटोज शेयर करती है.


इन फिल्मों में दिखाई दी थी नयनतारा
नयनतारा ने इस साल की शुरुआत में जवान से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यू मिली और इसने विश्व स्तर पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की. इसके अलावा वह अन्नपूर्णी: द गॉडेस ऑफ फूड फिल्म में भी नजर आई थी. फिल्म विवादित थी और इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया था. एक्ट्रेस ने अभी तक अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है.

Read Also- Mirzapur 3 से लेकर Aashram 4 तक, इन 10 वेब सीरीज का फैंस कर रहे इंतजार, नोट कर लें रिलीज डेट!

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola