Mirzapur 3 से लेकर Aashram 4 तक, इन 10 वेब सीरीज का फैंस कर रहे इंतजार

Updated:
विज्ञापन

boby deol on playing baba nirala role in Aashram

Mirzapur 3: मिर्जापुर सीजन 2 जहां पर खत्म हुआ था, वही से अगले सीजन की शुरूआत होगी. वेब सीरीज मार्च के आखिरी हफ्ते में रिलीज हो सकता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

मिर्जापुर सीजन 2 जहां पर खत्म हुआ था, वही से अगले सीजन की शुरूआत होगी. मिर्जापुर सीजन 3 एक बार फिर से कालीन भैया और गुड्डु के बीच पावर डायनामिक्स को दिखाया जाएगा. दोनों आमने-सामने होंगे. कहा जा रहा है वेब सीरीज मार्च के आखिरी हफ्ते में रिलीज हो सकती है.

महारानी 3 वेब सीरीज में, हुमा कुरैशी लीड रोल में है. इस कहानी में, हुमा रानी भारती के किरदार में है. इसका ट्रेलर आ गया है, जिसमें बताया गया कि ये ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज होगा.

MX प्लेयर की लोकप्रिय सीरीज “आश्रम” अब अपने चौथे सीजन के साथ आने वाला है. इस सीरीज में बॉबी देओल और अदिति पोहनकर ने लीड रोल में है. इस साल दिसंबर में इसका चौथा सीजन रिलीज करने का प्लान बनाया जा रहा है. मेकर्स की ओर से कुछ कहा नहीं गया है.

अमेजन प्राइम पर सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला वेब सीरीज ‘पंचायत’ का सीजन 3 आने वाला है. इस सीजन में कुल 8 एपिसोड होंगे. वेब सीरीज को इस साल मार्च में रिलीज करने की प्लानिंग की जा रही है.

द फैमली मैन की शूटिंग इस महीने से शुरू हो रही है. इस सीरीज में मनोज बाजपेयी लीड रोल में नजर आएंगे. मनोज बाजपेयी ने बताया है कि इस सीजन की कहानी की शुरूआत जहा सीजन 2 खत्म हुआ था, वहां से की जाएगी. आप इसे अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.

क्राइम शो दिल्ली क्राइम 3 के रिलीज डेट का खुलासा नहीं हो पाया है. इस शो में भारत में हुई कुछ सबसे भयानक और खतरनाक घटनाओं की सच्ची कहानियां बताई जाती हैं. कहा जा रहा है कि इस साल के अंत में आएगा.

शाहीद कपूर की एक्शन-थ्रिलर सीरीज “फर्जी” का पहला सीजन फैंस को बेहद ही पसंद आया है. अब आखिरकार, शाहिद कपूर ने खुलासा किया है कि इसका दूसरा सीजन भी आने वाला है. आप इसे अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.

अनुष्का शर्मा और उनके भाई कर्णेश शर्मा द्वारा निर्मित क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज “पाताल लोक” के दूसरे सीजन को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं. लेकिन, सीरीज के दूसरे सीजन की अभी तक कोई डेट सामने नहीं आई है

बॉलीवुड सुपरस्टार अभिषेक बच्चन और अमित साध की पॉपुलर वेब सीरीज “ब्रीद” का सी���न 3 ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है, और लोग इस शो को काफी पसंद कर रहे हैं. इसका दूसरा सीजन 9 नवंबर को रिलीज किया गया था. आप इसे अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.

Also Read: Maharani 3 OTT: इस ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही महारानी 3, सामने आ गई रिलीज डेट, जान लें अभी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola