ePaper

Naagin एक्ट्रेस Surbhi Chandna का धमाकेदार डांस वीडियो वायरल, पर्पल ड्रेस में तितली की तरह मंडराती नजर आई अदाकारा

Updated at : 01 Jan 2021 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
Naagin एक्ट्रेस Surbhi Chandna का धमाकेदार डांस वीडियो वायरल, पर्पल ड्रेस में तितली की तरह मंडराती नजर आई अदाकारा

Surbhi Chandna, Surbhi Chandna latest photoshoot, Surbhi Chandna instagram, Surbhi Chandna Hot and Bold Photoshoot: नागिन एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस डांस करती हुईं दिख रही हैं. पर्पल ड्रेस में सुरभि काफी वाहवाही बटोर रही हैं. इस वीडियो में सुरभि एक रिजॉर्ट जैसी जगह पर तितली की तरह मंडराती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है. फैंस इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा है लुकिंग गॉर्जियस, एक फैन ने कमेंट किया है समा है सुहाना.

विज्ञापन

नागिन एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस डांस करती हुईं दिख रही हैं. पर्पल ड्रेस में सुरभि काफी वाहवाही बटोर रही हैं. इस वीडियो में सुरभि एक रिजॉर्ट जैसी जगह पर तितली की तरह मंडराती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है. फैंस इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा है लुकिंग गॉर्जियस, एक फैन ने कमेंट किया है समा है सुहाना.

https://www.instagram.com/p/CJgEoqDnVNr/

आपको बता दें पिछले दिनों सुरभि की रेड साड़ी में तस्वीर काफी वायरल हुई थीं, रेड कलर की साड़ी उनपर काफी जंच रही थी. उनके सामने बहुत सारे गुलाब और कैंडल रखे हुए थी. इसे शेयर करते हुए वो लिखती है, वो एक समुद्र तट और मार्टीनी का सपना देख रही है. कोई तो विश पूरी कर दो.

https://www.instagram.com/p/CJD7CIKHkKF/

ऐसे सुरभि ने की थी अपने कैरियर की शुरुआत

गौरतलब है कि ‘इश्‍कबाज’ सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुरभि चंदना टीवी जगत का जाना-पहचाना चेहरा है. सुरभि ने कॉलेज के वक्त से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. उन्होंने सबसे पहले सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा से शुरुआत की थी. शो में उन्हें एक छोटा सा रोल मिला था. लेकिन इस शो के मेकर्स उन्हें शो से रिप्लेस करने वाले थे क्योंकि उन्हें लाइन्स याद नहीं हो रही थी. ऐसा खुलासा खुद एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने किया था. सुरभि ने पोपुलर शो जैसे ‘इश्कबाज’, ‘दिल बोले ओबेरॉय’ और ‘संजीवनी’ में भी सुरभि नजर आईं थीं. संजीवनी में उनके ईशानी अरोड़ा के किरदार को भी खूब पसंद किया गया था.

https://www.instagram.com/p/CJao4ZiHyp5/

अपने आउटफिट्स के कारण चर्चा में रहती हैं सुरभि

सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) को न केवल एकता कपूर की सुपरनैचुरल थ्रिलर ‘नागिन 5 (Naagin 5)’ में पहली बार एक नागिन का किरदार निभाने मिल रहा है, बल्कि अभिनेत्री शो में अपने स्टाइल के साथ भी प्रयोग कर रही हैं. शो में अब तक सूट्स, साड़ी और नागिन आउटफिट में नजर आने वाली सुरभि अब एक आगामी सीक्वेंस के लिए सिजलिंग दिवा में बदलने जा रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CJf9h_tHR3X/

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola