ePaper

Karishma Tanna का स्टाइलिश Look फैंस को करेगा क्लीन बोल्ड, सड़क पर बाइक राइड करते दिखा Naagin एक्ट्रेस का टशन

Updated at : 03 Feb 2021 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
Karishma Tanna का स्टाइलिश Look फैंस को करेगा क्लीन बोल्ड, सड़क पर बाइक राइड करते दिखा Naagin एक्ट्रेस का टशन

Karishma Tanna bike riding video: नागिन शो में नागरानी रुही का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) का स्टाइलिश लुक लोगों के सामने आया है. करिश्मा को सड़कों पर पल्सर बाइक चलाते हुए देखा जा रहा है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Karishma Tanna Instagram) पर एक फोटो और वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें बाइक राइड करते हुए देखा गया है. ब्लू कलर के स्पोर्स्ट्स बाइक में करिश्मा काफी कॉन्फिडेंट लग रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CK0eWlrHE68/

आने वाले प्रोजेक्ट के लिए करिश्मा कर रहीं हैं खुद को तैयार

खबर है कि करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna bike riding) अपने आने वाले प्रोजेक्ट के लिए बाइक राइडिंग चलाना सीख रही हैं, पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस को बाइक चलाते देखा गया था.

https://www.instagram.com/p/CKqx5nmHAz5/

पिछले दिनों एक्ट्रेस ने शेयर किया था रेड आउटफिट में फोटो

पिछले दिनों करिश्मा ने रेड हॉट आउटफिट (Karishma Tanna Bold Photos) में एक फोटो शेयर की थी, इन तस्वीरों को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा था. एक्ट्रेस का इसमें बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा था. करिश्मा तन्ना की इंस्टाग्राम को करीब 58 लाख लोग फॉलो करते हैं. इस कारण भी उनके पोस्ट तेजी से वायरल हो जाते हैं.

https://www.instagram.com/p/CKlOLxZHx3M/

इन सीरीयल्‍स से बटोरी सुर्खियां

बता दें कि ‘नागिन’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘नागार्जुन: एक योद्धा’ और ‘कयामत की रात’ जैसे टीवी शो में अपनी भूमिकाओं के लिए फेमस करिश्मा तन्ना ने लॉकडाउन के बीच अपने पैर के नाखून का ऑपरेशन करवाया था. करिश्मा तन्‍ना ने हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ की विनर बनी हैं.

https://www.instagram.com/p/CKWBe70nSWA/

लाहौर कॉन्फिडेंशियल में कुछ इस तरह नजर आने वाली हैं करिश्मा

ज़ी5 ने हाल ही में एक रोमांटिक जासूस थ्रिलर ‘लाहौर कॉन्फिडेंशियल’ के साथ एक नए कांसेप्ट की घोषणा की है. रीज़ में अहम किरदार निभा रही खूबसूरत अदाकारा करिश्मा तन्ना यहाँ एक अलग लुक में नज़र आएंगी.

https://www.instagram.com/p/CKOBZf9HWWw/

फिल्मों में भी करिश्मा ने किया है काम

करिश्मा ने 2005 में रिलीज फिल्म दोस्ती में एक्टर बॉबी देओल की बहन का किरदार निभाया था. इसके बाद 2013 में रिलीज ग्रैंड मस्ती में वो विवेक ओबेरॉय की पत्नी की भूमिका ने दिखी थीं. 2018 में रिलीज संजू में करिश्मा ने एक छोटी सी भूमिका की थी

https://www.instagram.com/p/CKBF738He8g/

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola