ePaper

सुरभि चंदना ने क्रॉप टॉप में कराया बोल्‍ड फोटोशूट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तसवीरों पर दिल हार बैठे फैंस, Viral Photos

Updated at : 07 Mar 2021 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
सुरभि चंदना ने क्रॉप टॉप में कराया बोल्‍ड फोटोशूट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तसवीरों पर दिल हार बैठे फैंस, Viral Photos

naagin fame bani aka surbhi chandna bold photoshoot in crop top actress hot photo viral on social media fans says yeh haseena badi sundar bud : नागिन एक्‍ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) आए दिन किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. उन्‍होंने नागिन 5 में बानी के किरदार से लोगों का दिल जीता था. एक्‍ट्रेस सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं

विज्ञापन

Surbhi Chandna Bold Photoshoot : नागिन एक्‍ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) आए दिन किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. उन्‍होंने नागिन 5 में बानी के किरदार से लोगों का दिल जीता था. एक्‍ट्रेस सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी खूबसूरत और ग्‍लैमरस तसवीरें शेयर करती रहती हैं. फैंस उनकी तसवीरों को इंतजार करते रहते हैं. अब उनकी लेटेस्‍ट फोटोशूट (Surbhi Chandna Bold Photoshoot) की तसवीरें तेजी से वायरल हो रही है जिसमें उनका बोल्‍ड अंदाज फैंस को दीवाना कर रहा है.

इन तसवीरों में सुरभि चंदना क्रॉप टॉप और ब्‍लैक हॉट पैंट में नजर आ रही हैं. उन्‍होंने बालों को हाफ बन लुक दिया है. वो दीवार के पास खड़ी होकर पोज देती नजर आ रही हैं. उन्‍होंने ब्‍लैक बूटूस पहने हैं और कैमरे को देखकर अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं. इन तसवीरों पर फैंस जमकर प्‍यार बरसा रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CMEa9Xcna16/

सुरभि चंदना की तसवीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा,’ वाह बेहद हॉट है आप.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप वाकई कमाल है खूबसूरत नागिन.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप बहुत स्‍टनिंग लग रही हो…मैम.’ एक और यूजर ने लिखा,’ मैं आप पर से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहा हूं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ सुंदर सुंदर ये हसीना बड़ी सुंदर सुंदर, हुआ मैं पागल बस पलभर में…’ एक और यूजर ने लिखा,’ बानी वापस आ गई है.’

https://www.instagram.com/p/CLbhfTynv3I/
https://www.instagram.com/p/CKLdn-mndcH/
https://www.instagram.com/p/CFWWFqUn540/

गौरतलब है कि ‘इश्‍कबाज’ सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) टीवी जगत का जाना-पहचाना चेहरा है. सुरभि ने कॉलेज के वक्त से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. उन्होंने सबसे पहले सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा से शुरुआत की थी. शो में उन्हें एक छोटा सा रोल मिला था. लेकिन इस शो के मेकर्स उन्हें शो से रिप्लेस करने वाले थे क्योंकि उन्हें लाइन्स याद नहीं हो रही थी.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : सुनैना फौजदार को इस तरह मिला था ‘अंजलि भाभी’ का रोल, एक्‍ट्रेस ने कही ये बात

नागिन शो को हिस्‍सा बनने को लेकर सुरभि चंदना ने प्रभात खबर से खास बातचीत में कहा था,’ सच कहूं तो मैं शुरुआत में तैयार नहीं थी. मुझे फ़ोन आया कि नागिन की कास्टिंग चल रही है. मैंने उन्हें कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं तैयार हूं. मैंने सोचा था कि संजीवनी के बाद ओटीटी पर कुछ करूंगी. वेब सीरीज के लिए बाकी लोगों के साथ बातचीत चल रही थी लेकिन शायद नागिन मेरी किस्मत में था. मुझे कुछ दिन बाद फिर नागिन की टीम का फ़ोन आया कि इस बार कांसेप्ट अलग है कहानी भी अलग होगी. आप फिट बैठोगे.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola