MS Dhoni के बर्थडे पर फैंस को मिलेगा सरप्राइज, थियेटर्स में दोबारा देख सकेंगे एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी

Published by : Ashish Lata Updated At : 04 Jul 2024 6:26 PM

विज्ञापन

MS Dhoni: The Untold Story: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. फिल्म को सभी ने काफी ज्यादा पसंद किया था. अब ये मूवी एक बार फिर थियेटर्स में एमएस धोनी के 43वें जन्मदिन के मौके पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

विज्ञापन

MS Dhoni: The Untold Story: 2016 की फिल्म एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी हिंदी सिनेमा की सुपरहिट फिल्मों से से एक है. इस बायोपिक को फैंस ने काफी ज्यादा प्यार दिया और ये बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जर्नी पर बेस्ड मूवी में सुशांत सिंह राजपूत मेन लीड के तौर पर दिखाई दिए. साथ ही कियारा आडवाणी और दिशा पटानी भी अलग-अलग कैरेक्टर में थी. अगर आपको भी ये मूवी पसंद है, तो अब ये फिर से एमएस धोनी के 43वें जन्मदिन के मौके पर थियेटर्स में रिलीज होने वाली है.

फिर से थियेटर्स में रिलीज होगी एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड

एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी एक बार फिर 5 जुलाई से 11 जुलाई 2024 तक पीवीआर आईनॉक्स के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. दर्शकों को बड़े पर्दे पर महान क्रिकेटर एमएस धोनी की यात्रा को फिर से जीने का मौका मिलेगा. बता दें कि धोनी 7 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन मनाएंगे. फैंस इस अनाउंसमेंट से काफी खुश हैं. एक यूजर ने लिखा, मैं तो धोनी की फिल्म जरूर फिर से देखूंगा.

Also Read- T20 World Cup 2024: कपिल देव, एमएस धोनी के बाद खास क्लब में शामिल हुए रोहित शर्मा, भारत को दिलाया वर्ल्ड कप

Also Read- Citroen ने एमएस धोनी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, C3 Aircross का नया धोनी एडिशन मचाएगा धूम

Also Read- IPL 2024: एमएस धोनी करवाएंगे इस फैन का इलाज, IPL के दौरान लगाया था गले

एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के बारे में

इस बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था. सुशांत सिंह राजपूत ने जहां एमएस धोनी की भूमिका निभाई थी. वहीं कियारा आडवाणी ने साक्षी धोनी की भूमिका निभाई, जबकि दिशा पटानी ने प्रियंका झा के रोल में नजर आई. इसके अलावा मूवी में अनुपम खेर, भूमिका चावला, राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा जैसे कलाकार भी मौजूद थे.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत के बाद एमएस धोनी ने टीम इंडिया को दी थी बधाई

29 जून को भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जीता था. एमएस धोनी ने टीम को बधाई दी थी. उन्होंने लिखा, “विश्व कप चैंपियंस 2024… मेरी दिल की धड़कन बढ़ गई थी, आत्मविश्वास रखने और आप लोगों ने जो किया वह करने के लिए बहुत अच्छा… विश्व कप को घर लाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद… बधाई हो.” उन्होंने यह भी कहा कि ये मेरा बर्थडे गिफ्ट है.

Also Read- T20 World Cup 2024: एमएस धोनी के शहर में ऐसे मना जीत का जश्न, देखें वीडियो

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola