Mrunal Thakur Birthday: मृणाल ठाकुर ने इन सीरियल्स में किया था काम, नाम जानकर नहीं होगा यकीन

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Mrunal Thakur Birthday: मृणाल ठाकुर आज अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. एक्ट्रेस हाल ही में प्रभास स्टारर कल्कि 2898 एडी में नजर आई थीं. आज हम आपको बताते हैं कि मृणाल फिल्मों में आने से पहले किन टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं.

विज्ञापन

Mrunal Thakur Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स रहे हैं, जिन्होंने अपना करियर टीवी सीरियल्स में काम करने से शुरू किया और आज बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं. जैसे कि शाहरुख खान, प्राची देसाई, सुशांत सिंह राजपूत समेत कई. इन्हीं में से एक हैं, मृणाल ठाकुर. आज मृणाल ठाकुर का 32वां जन्मदिन है. आज हम इस मौके पर उनके बारे में कई बातें जानेंगे.

Also Read Badshah ने Mrunal Thakur को डेट करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जैसा आप सोच रहे हैं, वैसा तो….

Also Read Hrithik Roshan की एक्ट्रेस का ग्लैमरस अवतार, Mrunal Thakur ने ब्लैक मोनोकिनी में फोटोशूट करवाकार लाया तूफान

कल्कि में किया कैमियो रोल

मृणाल ठाकुर का जन्म 1, अगस्त 1992 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था. मृणाल के एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई से कंप्लीट की है. हाल ही में मृणाल नाग अश्विन की निर्देशित कल्कि में कैमियो रोल करते दिखीं थी. मृणाल ने अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई है. शायद ही कोई होगा जो एक्ट्रेस को पहचानता न हो. वैसे तो मृणाल कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जैसे ऋतिक रोशन स्टारर सुपर 30, जर्सी, हाय नाना, सीता रामम समेत कई लेकिन क्या आप जानते हैं कि बड़े परदे पर काम करने से पहले एक्ट्रेस कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं. अगर नहीं तो आइए जानते हैं इन सीरियल के नाम.

कुकुम भाग्य की बुलबुल

मृणाल ठाकुर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2012 की ‘मुझसे कुछ कहती हैं… ये खामोशियां’ से की थी. उसके बाद वह साल 2014 में कुमकुम भाग्य में दिखीं. इस सीरियल में उन्होंने प्रज्ञा की छोटी बहन बुलबुल का किरदार निभाया था. दर्शकों को आज भी उनका वह किरदार काफी पसंद आता है और अक्सर लोग उन्हें इसी नाम से जानते हैं ‘कुमकुम भाग्य की बुलबुल.’ इस सीरियल में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए सपोर्टिंग रोल के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का इंडियन टेलीविजन अवार्ड भी मिला था.

मृणाल ने इस फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू

मृणाल ने 2016 में कुमकुम भाग्य छोड़ दिया था और साल 2018 में ‘लव सोनिया’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया. ओर इसके बाद साल 2019 में ऋतिक रोशन के साथ ‘सुपर 30’ और ‘बाटला हाउस’ में नजर आईं. हिंदी सिनेमा में काम करने के बाद एक्ट्रेस दुलकर सलमान स्टारर साल 2022 की रोमांटिक फिल्म ‘सीता रामम’ में नजर आईं. इस फिल्म में उन्होंने सीता का किरदार निभाया था, जो एक शाही घर की राजकुमारी होती हैं. सीता रामम में उनके शानदार परफॉर्मेंस के लिए दो SIIMAs और एक फिल्मफेयर साउथ अवार्ड मिला.

मृणाल ठाकुर को अपने जन्मदिन पर प्रभात खबर की तरफ से शुभकामनाएं!

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola