ePaper

Mere Dad Ki Dulhan : मुमताज़ के अंदाज़ में दिखेंगी श्वेता तिवारी, यहां देखें अंबर गुनीत की संगीत सेरेमनी की ये खास तसवीरें

Updated at : 30 Sep 2020 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
Mere Dad Ki Dulhan : मुमताज़ के अंदाज़ में दिखेंगी श्वेता तिवारी, यहां देखें अंबर गुनीत की संगीत सेरेमनी की ये खास तसवीरें

mere dad ki dulhan actress shweta tiwari seen in mumtaz saree look see special pictures of amber guneet music sangeet marriage ceremony latest update bud : सोनी एंटरटेनमेंट के शो 'मेरे डैड की दुल्हन', अंबर शर्मा (वरुण बडोला) और गुनीत सिक्का ( श्वेता तिवारी) की शादी का ट्रैक चल रहा है. रोका की यादगार रस्म और मस्ती भरी बैचलरेट पार्टी के बाद अब इस परिवार में संगीत समारोह मनाने की तैयारियां चल रही हैं.

विज्ञापन
undefined

Mere Dad Ki Dulhan : सोनी एंटरटेनमेंट के शो ‘मेरे डैड की दुल्हन’, अंबर शर्मा (वरुण बडोला) और गुनीत सिक्का ( श्वेता तिवारी) की शादी का ट्रैक चल रहा है. रोका की यादगार रस्म और मस्ती भरी बैचलरेट पार्टी के बाद अब इस परिवार में संगीत समारोह मनाने की तैयारियां चल रही हैं. निया परफेक्शन में विश्वास करती हैं, चाहे वो उनकी पेशेवर जिंदगी हो या निजी जिंदगी.

undefined

अब चूंकि उन्होंने इस शो में वेडिंग प्लानर की जिम्मेदारी संभाली है तो वो यह सुनिश्चित कर रही हैं कि दूल्हा-दुल्हन शादी के हर कार्यक्रमों से खुश रहें। आने वाले संगीत समारोह की थीम है – रेट्रो स्पेशल. इसमें परिवार के सभी सदस्य और दोस्त 70 के दशक के परिधानों में नजर आएंगे.

undefined

गुनीत अपने 70 के दशक वाले लुक के लिए उस जमाने की मशहूर एक्टर मुमताज से प्रेरित नजर आएंगी. गुनीत क्लासिक रेट्रो स्टाइल में भड़कीले ऑरेंज रंग की साड़ी पहनेंगी. इस थीम के अनुसार, सभी लोग 60 और 70 के दौर के सदाबहार गानों पर परफॉर्म करते नजर आएंगे.

undefined

संगीत समारोह की थीम है – रेट्रो स्पेशल. इसमें परिवार के सभी सदस्य और दोस्त 70 के दशक के परिधानों में नजर आएंगे

undefined

इस संगीत समारोह के बारे में बताते हुए अंजलि तत्रारी ने कहा, “इस थीम के हिसाब से सभी लोग 70 के दशक वाले लुक में नजर आएंगे. ये हम सभी के लिए कुछ अलग था.’

undefined

इसमें निया एक रेड जम्प सूट और पोल्का डॉट वाली ब्लैक एंड वाइट शर्ट पहनी नजर आएंगी जबकि अंबर शर्मा इसमें बेल बॉटम ट्राउजर्स और एक प्लेड ब्लेज़र पहने दिखाई देंगे.

undefined

इस संगीत समारोह के बारे में बताते हुए अंजलि तत्रारी ने कहा, “मेरे ऑनस्क्रीन डैड अंबर शर्मा, हिंदी क्लासिक्स के इतने दीवाने हैं कि हमने फैसला किया कि दूल्हा और दुल्हन 60 और 70 के दशक के पॉपुलर बॉलीवुड म्यूज़िक पर डांस करेंगे. हमने इस एपिसोड की शूटिंग करते हुए बहुत बढ़िया वक्त गुजारा और सेट पर चारों तरफ जश्न का माहौल था.

विज्ञापन
कोरी

लेखक के बारे में

By कोरी

कोरी is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola