Laughter Chefs Season 3: क्या सच में रातों-रात शो से बाहर हुई भारती सिंह? टीवी का ये हैंडसम एक्टर करेगा रिप्लेस
Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Dec 2025 7:44 AM
लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में भारती सिंह होगी रिप्लेस, फोटो- इंस्टाग्राम
Laughter Chefs Season 3: 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' के एक पुराने कंटेस्टेंट की वापसी हो रही है. हालांकि शो में वह इस बार खाना नहीं बनाएंगे, बल्कि शो को होस्ट करेंगे. जी हां, भारती सिंह को कुछ समय के लिए रिप्लेस किया जा रहा है क्योंकि हाल ही में वह मां बनी है.
Laughter Chefs Season 3: पॉपुलर टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ कलर्स पर शुरू होते ही छा गया. एक बार फिर से ये सीजन दर्शकों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. शो के हर एपिसोड का फैंस दिल थाम कर इंतजार करते हैं. शो को भारती सिंह होस्ट करती है. अब तक कॉमेडी क्वीन ने हर सीजन होस्ट किया है. हालांकि अब भारती कुछ एपिसोड में नजर नहीं आएगी और इसकी वजह खास है. दरअसल, हाल ही में भारती मां बनी है और वह अभी मैटरनिटी ब्रेक पर है. उनकी जगह टीवी स्टार अर्जुन बिजलानी लेंगे.
‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ में भारती सिंह को रिप्लेस करेंगे ये एक्टर
‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3‘ की होस्ट भारती सिंह ने बेबी बॉय को जन्म दिया है और फिलहाल वह रेस्ट कर रही है. दूसरे बच्चे के जन्म के बाद भारती मैटरनिटी लीव पर है. सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह उड़ने लगी कि तेजस्वी प्रकाश की जगह अर्जुन बिजलानी लेंगे. हालांकि वह तेजस्वी की जगह नहीं लेंगे. फिल्मबीट की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन, भारती सिंह की जगह लेंगे और वह शो होस्ट करेंगे. वह कुछ समय के लिए शो को होस्ट करेंगे. शो से जुड़े एक सोर्स ने बताया कि जब तक कॉमेडी क्वीन लीव पर रहेगी, तब तक अर्जुन उनकी जगह नजर आएंगे. भारती शो में बनी रहेगी और उनकी वापसी पहले से तय है. हालांकि आधिकारिक कन्फर्मेशन आनी बाकी है.
‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ के कंटेस्टेंट
‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ में इस बार करण कुंद्रा, एल्विश यादव,अली गोनी, तेजस्वी प्रकाश, ईशा मालवीय, ईशा सिंह, जन्नत ज़ुबैर, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, विवियन डीसेना, गुरुमीत चौधरी-देबिना बनर्जी, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल हैं. शो को जज हरपाल सिंह सोखी करते हैं. इसे अलावा पहले सीजन में अर्जुन बिजलानी बतौर कंटेस्टेंट शो में नजर आ चुके हैं. ऐसे में उनकी वापसी फैंस के लिए गुडन्यूज है.
यह भी पढ़ें– Laughter Chef 3 में होगी इस पुराने कंटेस्टेंट की होगी फिर से वापसी, एपिसोड में चार चांद लगाएंगी सुनिधि चौहान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










