Laughter Chefs Season 3: भारती सिंह के साथ लौट रहा है मस्ती और मसालों से भरा शो, सामने आया मजेदार प्रोमो

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 29 Oct 2025 1:38 PM

विज्ञापन

लाफ्टर शेफ्स सीजन 3, फोटो- इंस्टाग्राम

Laughter Chefs Season 3: ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ 22 नवंबर 2025 से कलर्स टीवी पर लौट रहा है. भारती सिंह होंगी होस्ट और हरपाल सिंह सोखी जज.

विज्ञापन

Laughter Chefs Season 3: कॉमेडी और कुकिंग के शानदार तड़के के साथ ‘लाफ्टर शेफ्स’ अब अपने तीसरे सीजन के साथ वापस लौट रहा है. इस बार भी शो में जबरदस्त मनोरंजन और नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. हाल ही में निर्माताओं ने इस सीजन का प्रोमो जारी किया है.

भारती सिंह एक बार फिर शो की होस्ट के रूप में वापसी करेंगी, जबकि मशहूर शेफ हरपाल सिंह सोखी इस सीजन को जज करते नजर आएंगे. तमिल हिट शो ‘कुकू विद कोमाली’ से प्रेरित यह शो दर्शकों को फिर से हंसी और पकवानों का डबल डोज देने वाला है.

लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 का प्रोमो-

लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 की रिलीज डेट और टाइम स्लॉट

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’, ‘पति पत्नी और पंगा’ की जगह लेगा और 22 नवंबर, 2025 को प्रीमियर होगा, जो हर वीकेंड रात 9 से 9:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा. दर्शक इसे JioHotstar पर डिजिटल रूप से भी देख सकेंगे.

इस सीजन की कंटेस्टेंट लिस्ट

शो में कई पॉपुलर चेहरे नजर आ सकते हैं—

  • एली गोनी
  • कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह
  • एल्विश यादव
  • अभिषेक कुमार
  • समर्थ जुरेल
  • जन्नत ज़ुबैर
  • करण कुंद्रा
  • तेजस्वी प्रकाश
  • विवियन डीसेना
  • ईशा सिंह
  • ईशा मालवीय
  • गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी

पिछले सीजन के विजेता

‘लाफ्टर शेफ्स’ के पहले सीजन में कोई विजेता घोषित नहीं हुआ था क्योंकि शो बीच में बंद हो गया था. जबकि दूसरे सीजन में एल्विश यादव और करण कुंद्रा ने मिलकर ट्रॉफी जीती थी. वहीं एली गोनी और रीम शेख रनर-अप रहे थे.

इस बार देखने वाली बात यह होगी कि कौन इस कुकिंग-कॉमेडी शो का ताज अपने नाम करता है.

यह भी पढ़ें: Fauzi के डायरेक्टर ने प्रभास के शक्तिशाली सैनिक वाले किरदार पर किया बड़ा खुलासा, कहा- कर्ण का बलिदान और एकलव्य का समर्पण झलके

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola