Laughter Chefs Season 2 को लेकर भारती सिंह ने दिया बड़ा अपडेट, बोली- 2-3 महीने के बाद…

Updated:
विज्ञापन
Laughter Chefs offair

Laughter Chefs offair

Laughter Chefs Season 2: भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, अंकिता लोखंडे स्टारर शो लाफ्टर शेफ्स: एंटरटेनमेंट अनलिमिटेड जल्द ही ऑफएयर होने वाला है. शो को फैंस काफी ज्यादा मिस करेंगे. हालांकि अब भारती सिंह ने एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है.

विज्ञापन

Laughter Chefs Season 2: भारती सिंह की ओर से होस्ट किया गया लाफ्टर शेफ्स: एंटरटेनमेंट अनलिमिटेड ने कम समय में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है. यही वजह है कि इसे एक्सटेंशन मिला और अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया. इस शो में टीवी के जाने-माने स्टार्स अपनी कुकिंग स्कील्स के साथ कॉमेडी का तड़का लगाते हैं. अब बिग बॉस 18 की वजह से रियालिटी शो ऑफएयर होने जा रहा है. हालांकि फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि जल्द ही लाफ्टर शेफ्स दूसरे सीजन के साथ वापस आएगा.

लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 को लेकर भारती सिंह ने क्या कहा

भारती सिंह ने लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया. उन्होंने अपने यूट्यूब व्लॉग में, कॉमेडियन ने पुराने दिनों को याद किया और इमोशनल हो गई. फिर उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि एक दो महीने में ही नए सीजन के साथ हमलोग फिर आएंगे आपलोग के सामने.” भारती सिंह ने यह भी कहा, “बहुत अच्छी दोस्ती हो गई थी सबसे, अब शूट पर एक-दो महीना नहीं जाना है.

कब ऑफएयर होगा लाफ्टर शेफ्स

हाल ही में रिपोर्ट्स सामने आईं थी, जिसमें कहा गया कि लाफ्टर शेफ्स को दूसरा एक्सटेंशन मिल गया है और शो जनवरी तक ऑन एयर होगा, लेकिन अपकमिंग बिग बॉस 18 के कारण, ये कैंसिल हो गया. आखिरी एपिसोड 4 अक्टूबर को टेलीकास्ट होगा, जो नवरात्रि स्पेशल होगा.

लाफ्टर शेफ्स में कौन से स्टार्स मचाते हैं धमाल

इस एपिसोड में मुनव्वर फारुकी, राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी शामिल होंगे. इससे पहले, अक्षय कुमार, फरदीन खान, कंगना रनौत, धर्मेंद्र और श्रद्धा कपूर जैसे बॉलीवुड सेलेब्स भी गेस्ट बनकर पहुंचे थे. लाफ्टर शेफ्स में करण कुंद्रा, निया शर्मा, अर्जुन बिजलानी, एली गोनी, राहुल वैद्य, अंकिता लोखंडे, रीम समीर, जन्नत जुबैर, सुदेश लहरी, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह जैसे स्टार्स अपनी एक्टिंग से सभी को एंटरटेन कर रहे हैं.

Also Read- कृष्णा अभिषेक की वजह से नहीं आ रही कपिल शर्मा शो में… मामी सुनीता के कमेंट पर कॉमेडियन ने दिया ये जवाब

Also Read- Laughter Chefs Off-Air: भारती सिंह का शो लाफ्टर शेफ हो रहा ऑफ-एयर, जानें किस महीने होगा बंद

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

भारती सिंह ने लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया. उन्होंने अपने यूट्यूब व्लॉग में, कॉमेडियन ने पुराने दिनों को याद किया और इमोशनल हो गई. फिर उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि एक दो महीने में ही नए सीजन के साथ हमलोग फिर आएंगे आपलोग के सामने.'' भारती सिंह ने यह भी कहा, “बहुत अच्छी दोस्ती हो गई थी सबसे, अब शूट पर एक-दो महीना नहीं जाना है.