कृष्णा अभिषेक की वजह से नहीं आ रही कपिल शर्मा शो में… मामी सुनीता के कमेंट पर कॉमेडियन ने दिया ये जवाब
Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Sep 2024 5:29 PM
Krushna Abhishek: गोविंदा परिवार और कृष्णा अभिषेक की लड़ाई सालों पुरानी है. हालांकि जब गोविंदा आरती की शादी में आए थे, तो सबको लगा कि परिवार में सब ठीक है. हालांकि सुनीता ने बीते दिनों कुछ बयान दिए. अब कृष्णा ने इसपर बात की है.
Krushna Abhishek: गोविंदा परिवार के साथ कृष्णा अभिषेक की चल रही अनबन एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही है. जहां बीते महीने जब गोविंदा आरती सिंह की शादी में आए थे, तो सबको लगा कि परिवार में सब ठीक है और लड़ाई भी खत्म हो चुकी है. हालांकि हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में खुलेआम कहा कि उनकी कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ नहीं जमती हैं. इसी बात पर अब कृष्णा अभिषेक ने रिएक्ट किया है.
इस वजह से कपिल शर्मा शो में नहीं जाती गोविंदा की पत्नी
कृष्णा अभिषेक ने कहा, वह अपनी मामी के साथ मामले को सुलझा लेंगे. कॉमेडियन ने आगे बताया कि उन्होंने गुस्से में ये बातें कही हैं. कृष्णा ने सुनीता के प्रति अपने प्यार का इजहार भी किया. यह तब आया जब गोविंदा की पत्नी से पूछा गया कि क्या वह द ग्रेट इंडियन कपिल शो का हिस्सा बनना पसंद करेंगी, तो उन्होंने कहा कि अगर कृष्णा शो का हिस्सा नहीं होते तो वह ऐसा करतीं.
अपनी मामी सुनीता की बात पर क्या बोले कृष्णा अभिषेक
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कृष्णा ने कहा, ”मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं. मामी ने मुझे हमेशा अपने बच्चे की तरह प्यार किया और मेरे लिए बहुत कुछ किया. उन्हें मुझ पर गुस्सा होने का पूरा अधिकार है. मैं जानता हूं कि वह गुस्से में सब कुछ कहती है, लेकिन यह और कुछ नहीं है. मैं उनको मना लूंगा, वह मेरी मामी हैं.”
सुनीता आहूजा ने कृष्णा अभिषेक पर क्या किया था कमेंट
इससे पहले टाइमआउट विद अंकित पॉडकास्ट के साथ एक इंटरव्यू में, सुनीता ने कहा था, “देखो, मैं तुम्हें एक बात बताती हूं, मैं झूठ नहीं बोलूंगी, कृष्णा-कश्मीरा से मेरा नहीं जमता है… मैं शो करती अगर वो लोग नहीं होते, लेकिन कृष्णा कपिल शर्मा के साथ हैं. अन्यथा, मुझे यह करना अच्छा लगता. मेरे जीवन का सिद्धांत है कि मैं अगर एक बार किसी को छोड़ दूं ना, फिर अगर भगवान भी मेरे पास आएंगे तो मैं उस इंसान को माफ नहीं कर सकती. अगर मेरी गलती नहीं है और लोग गलत व्यवहार करते हैं, तो फिर मैं उसकी शक्ल भी नहीं देखती.”
Also Read- कृष्णा अभिषेक ने भोजपुरी फिल्म में भी मचाया है धमाल, रानी चटर्जी के साथ दी है ये ब्लॉकबस्टर फिल्म
Also Read- मामा गोविंदा संग दोबारा काम करने पर क्या बोले कृष्णा अभिषेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










