Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi में हुई लकी मेहता की एंट्री, तुलसी से मिहिर को छीनने वाली नॉयना की बहन के किरदार में आएंगी नजर

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 11 Sep 2025 10:08 AM

विज्ञापन

लकी मेहता की 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में एंट्री. Photo Source: Instagram

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi में अभिनेत्री लकी मेहता की एंट्री हो चुकी है. लकी ने इस शो को अपने दिवंगत पिता के सपने से जुड़ा एक इमोशनल सफर बताया.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: 29 जुलाई को अपने भव्य प्रीमियर के साथ लौटे ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने दर्शकों का ध्यान खींच रखा है. 25 साल बाद इस शो ने एक बार फिर स्मृति ईरानी (तुलसी) और अमर उपाध्याय (मिहिर) को वापस स्क्रीन पर लाकर दर्शकों में पुरानी यादें ताजा कर दीं. अब शो में एक और अहम एंट्री हुई है- अभिनेत्री लकी मेहता. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लकी शो में बरखा बिष्ट उर्फ नोएना की बहन की भूमिका निभाती नजर आएंगी.

शो में शामिल होने पर लकी मेहता ने तोड़ी चुप्पी

ईटाइम्स टीवी से बातचीत में लकी मेहता ने इस शो को अपने लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक गहरा भावनात्मक सफर बताया. उन्होंने कहा कि उनके दिवंगत पिता हमेशा चाहते थे कि वह एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ काम करें. लकी ने साझा किया, “जब मेरे पिता मेरे साथ थे, हर बार जब मैं कोई नया प्रोजेक्ट साइन करती थी, तो वे पूछते थे, ‘तुम एकता कपूर के साथ कब काम करोगी?’ आज, भले ही पापा मेरे साथ नहीं हैं, लेकिन मुझे यकीन है कि वह ऊपर से मुझे आशीर्वाद दे रहे होंगे. मैं खुश हूं कि आखिरकार मैंने उनका सपना पूरा कर दिया.”

क्यों चुना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’?

लकी ने आगे बताया कि जब उन्होंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ साइन किया, उसी समय उन्हें एक और शो का ऑफर मिला था. लेकिन उन्होंने इसे छोड़कर इस कल्ट फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनने का फैसला किया. उनके मुताबिक, यह अवसर उनके करियर की बड़ी उपलब्धि है और वह इसे किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहती थीं.

“मेरे लिए आशीर्वाद से कम नहीं है”

अभिनेत्री ने कहा कि वह ईश्वर और एकता कपूर की बहुत आभारी हैं, जिन्होंने उन्हें यह मौका दिया. उनके अनुसार, “यह अवसर भले देर से मिला हो, लेकिन सही समय पर मिला. और यह मेरे लिए आशीर्वाद से कम नहीं है.”

बता दें कि नॉयना, मिहिर की करीबी दोस्त है, जो उसे पसंद भी करती है और अब उसे तुलसी से अलग करके अपना बनाना चाहती है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि लकी शो में नॉयना का साथ देते नजर आएंगे या उनका ट्रैक दूसरा होगा.

यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: करण की वापसी से शो में हुई नए विलेन की एंट्री, उधर नॉयना ने छेड़ी रिश्ते की बात तो मिहिर हुआ हैरान

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola