Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: करण की वापसी से शो में हुई नए विलेन की एंट्री, उधर नॉयना ने छेड़ी रिश्ते की बात तो मिहिर हुआ हैरान

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 10 Sep 2025 1:51 PM

विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी. Photo Source: Instagram

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” में करण की वापसी से घर में खुशियां लौटीं, लेकिन मिहिर के फैसले ने हेमंत को विलेन बना दिया. वहीं, नॉयना चालाकी से मिहिर के साथ रिश्ते की बात कर जाती है, जिसे सुनकर मिहिर चौंक जाता है.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: स्टार प्लस का पॉपुलर शो “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” लगातार नए-नए ट्विस्ट और ड्रामा के चलते टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बने रहने की कोशिश कर रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड्स में दर्शकों को कई चौंकाने वाले मोड़ देखने को मिल रहे हैं.

शो में करण (हितेन तेजवानी) आखिरकार अमेरिका से भारत लौट आया है. मिहिर (अमर उपाध्याय) उसे नंदिनी और बच्चों की खातिर भारत में शिफ्ट होने के लिए मना लेता है. नंदिनी का मानना है कि उनके बच्चे विदेश में रहकर भारतीय संस्कार नहीं सीख पा रहे हैं. तुलसी (स्मृति ईरानी) खुशी-खुशी करण का स्वागत करती है और इसके लिए मिहिर का शुक्रिया भी अदा करती है. अब आगे क्या कुछ होगा आइए बताते हैं.

मिहिर का फैसला और हेमंत का गुस्सा

मिहिर घोषणा करता है कि जिस पोस्ट को वह हेमंत को देने वाला था, अब वह करण को देगा. यह सुनकर हेमंत नाराज हो जाता है और मिहिर पर भेदभाव का आरोप लगाता है. लेकिन मिहिर साफ कहता है कि “मेरा बिजनेस है, मेरा बेटा है और मेरा फैसला है.” इस पर तुलसी भी मिहिर का साथ देती है. परिवार इस फैसले से हैरान है और यहीं से हेमंत का नेगेटिव ट्रैक शुरू होता है.

अब हेमंत शांति निकेतन की शांति को तोड़ने वाला है. वह शो का नया विलेन बनकर सामने आएगा, जो तुलसी और मिहिर की जिंदगी में मुश्किलें पैदा करेगा.

नॉयना ने छेड़ी रिश्ते की बात

दूसरी ओर, नॉयना मिहिर को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रही है. वह मिहिर से अपने रिश्ते की बात करती है, जिसे सुनकर मिहिर चौंक जाट है, फिर नॉयना इसे मजाक कहक देती है. साथ ही नॉयना, मिहिर से अंगद और अपनी दोस्त की बेटी मिताली के रिश्ते की भी बात छेड़ती है.

परिधि और वृंदा के ट्रैक

उधर, परिधि अपने एक्स से चैट करती रहती है और ससुराल छोड़कर भागने का पूरा प्लान बना रही है. वहीं वृंदा अपनी मां के दबाव के बावजूद पैसे वाले से शादी करने से मना करती है और कहती है कि वह केवल उसी से शादी करेगी जो उसे सच में प्यार करेगा.

यह भी पढ़े: Son Of Sardaar 2: सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म से न जुड़ने को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वे विदेश गए थे

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola