Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: परिधि की साजिश से तुलसी परेशान, नॉयना और मिहिर की डांस परफॉर्मेंस बनेगी नया ड्रामा

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 01 Oct 2025 1:42 PM

विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग ट्विस्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में परिधि की नई साजिशें तुलसी और वृंदा की जिंदगी पर गहरा असर डालेगी. वहीं, नॉयना और मिहिर की डांस परफॉर्मेंस भी तुलसी के लिए चुनौती बनती है.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में इस समय जबरदस्त ड्रामा चल रहा है. कहानी में नए ट्विस्ट और टर्न लगातार जुड़ रहे हैं, जिससे दर्शकों की दिलचस्पी और भी बढ़ती जा रही है. अब तक देखा गया कि परिधि ने तुलसी को नीचा दिखाने की ठान ली है और इसके लिए वह अपनी मां को मोहरा बना रही है. नॉयना को भी ब्लैकमेल कर उसने अपने पक्ष में कर लिया है. नॉयना सच्चाई जानती है, लेकिन मिहिर के करीब आने की चाहत में परिधि का साथ दे रही है.

इसी बीच परिधि ने वृंदा की जिंदगी में भी खलल डालने की कोशिश की. वह उसे गरबा में बुलाती है, जहां तुलसी की बड़ी बेटी शोभा को वृंदा पसंद आ जाती है और वह उसकी शादी अंगद से करवाने की बात कहती है. अब आगे क्या होगा, आइए बताते हैं.

अंगद और वृंदा की शादी के लिए तुलसी करेगी इंकार

शोभा और वृंदा की अंगद की शादी की बात सुनकर लसी यह साफ कर देती है कि उसकी सगाई पहले ही तय हो चुकी है. वहीं दूसरी ओर, गायत्री भी चाल चलती है और नॉयना को मिहिर का ख्याल रखने के लिए धन्यवाद देती है, जिससे नॉयना को लगता है कि वह सच में उसकी तारीफ कर रही हैं.

नॉयना और मिहिर की डांस परफॉर्मेंस से मचेगा बवाल

वहीं, तुलसी को जलाने के लिए परिधि नॉयना और मिहिर की डांस परफॉर्मेंस प्लान करती है. इस नजारे को देखकर तुलसी का दिल टूट जाता है.

अब आगे क्या कुछ होगा, इसका पता आने वाले एपिसोड में चल जायेगा.

यह भी पढ़े: Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office: ओपनिंग डे पर कौन मारेगा बाजी, किसे मिलेगी मात? ट्रेड एक्सपर्ट्स से जानें

यह भी पढ़े: Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय कुमार-अरशद वारसी का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एक साथ 5 सुपरहिट्स के लाइफटाइम को छोड़ा पीछा

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola