Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office: ओपनिंग डे पर कौन मारेगा बाजी, किसे मिलेगी मात? ट्रेड एक्सपर्ट्स से जानें
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 01 Oct 2025 12:49 PM
कांतारा चैप्टर 1 बनाम सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी बॉक्स ऑफिस, फोटो- इंस्टाग्राम
Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 2 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस बीच आइए ट्रेड एक्सपर्ट्स से जानते हैं किस फिल्म की ओपनिंग मारेगा बाजी.
Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office: 2 अक्टूबर यानी कल सिनेमाघरों में दो मच अवेटेड फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिलेगा, जब वरुण धवन–जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (SSKTK) और ऋषभ शेट्टी की ऐतिहासिक पौराणिक ड्रामा कंतारा: चैप्टर 1 आमने-सामने होंगी. ऐसे में सबकी निगाहें अब दोनों फिल्मों की ओपनिंग बॉक्स ऑफिस पर है. तो आइए ट्रेड एक्सपर्ट्स की मदद से बताते हैं कौन सी फिल्में पहले दिन कैसा प्रदर्शन करेगी.
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी बनाम कंतारा: चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस
जूम ने ट्रेड एक्सपर्ट गिरीश जौहर से खास बातचीत की. उनका मानना है कि सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी और कंतारा: चैप्टर 1 की टक्कर एक कड़ी ‘बॉक्स ऑफिस लड़ाई’ होने वाली है. इसके अलावा, उन्हें लगता है कि ऋषभ की यह ऐतिहासिक पौराणिक ड्रामा 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेगी.
उन्होंने कहा, “दोनों फिल्में अक्टूबर में रिलीज हो रही हैं. इसलिए मेरा मानना है कि दोनों फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई होने की उम्मीद है. “कांतारा: चैप्टर 1” पूरे घरेलू बाजार में सभी भाषाओं में 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की अच्छी शुरुआत करेगी. वहीं “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी” की शुरुआत डबल डिजिट के आसपास होनी चाहिए. मुझे खुशी होगी अगर यह 8 से 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करे और फिर इसे और बढ़ाया जा सके. यह एक लंबा वीकेंड है.”
उन्होंने आगे कहा कि दोनों फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है.
क्या कांतारा: चैप्टर 1 से क्लैश का एसएसकेटीके पर पड़ेगा असर?
इसपर उन्होंने कहा, “फिलहाल, कांतारा: चैप्टर 1 बनाम सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर है. कांतारा (चैप्टर 1) पूरी ताकत से सभी स्क्रीन और सभी शो के लिए आक्रामक रूप से मांग कर रही है, जबकि एसएसकेटीके उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश कर रही है. यह कहने के बाद, कांतारा: चैप्टर 1 दक्षिणी बाजार में और उत्तरी बाजार में अच्छी पकड़ बनाएगी.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










