Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: रोहित सराफ ने को-स्टार सान्या मल्होत्रा संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- अलग तरह की सहजता महसूस होती है
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 01 Oct 2025 11:18 AM
रोहित सराफ ने सान्या मल्होत्रा के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में काम करने पर की बात, फोटो- इंस्टाग्राम
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: रोहित सराफ ने सान्या मल्होत्रा संग काम करने के अनुभव पर कहा कि उनके साथ अलग तरह की सहजता महसूस होती है. वहीं, सान्या ने भी रोहित को बेहतरीन कलाकार बताया.
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: वरुण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा स्टारर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 2 अक्टूबर यानी कल सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का सीधा क्लैश ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1 से होने वाला है.
अब इस बीच फिल्म के एक्टर रोहित सराफ ने सान्या मल्होत्रा के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है. आइये बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
सान्या मल्होत्रा के साथ काम करने पर रोहित सराफ ने क्या कहा?
जूम को दिए एक इंटरव्यू में रोहित सराफ ने बताया कि सान्या के साथ उनका अनुभव बेहद खास रहा. उन्होंने कहा, “मुझे उनके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा. सान्या के साथ एक अलग तरह की सहजता महसूस होती है. अक्सर एक्टर को निभाना पड़ता है, चाहे आप सामने वाले को पसंद करें या नहीं. लेकिन जब आप किसी ऐसे इंसान के साथ काम करते हैं जिसके साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग हो, तो मजा और भी बढ़ जाता है. सान्या के साथ काम करना रोमांचक रहा. पर्दे पर वह गंभीर नजर आती हैं, लेकिन असल जिंदगी में उनका स्वभाव बिल्कुल अलग और दोस्ताना है.”
सान्या मल्होत्रा- हम दोनों एक शानदार फिल्म कर सकते हैं
इसी बातचीत में सान्या ने कहा कि वह अब अवसरों का इंतजार करने के बजाय खुद के लिए मौके बनाने में विश्वास करती हैं. सान्या बोलीं, “हम दोनों एक शानदार फिल्म कर सकते हैं क्योंकि रोहित भी बेहतरीन कलाकार हैं. मैं एक डांस फिल्म का भी इंतजार कर रही थी, लेकिन अब मैं सोचती हूं कि जो भी मौका मिलेगा, वहीं काम करूंगी. इंतजार करने के बजाय मैं खुद के लिए अवसर बनाने के लिए तैयार हूं. जब दर्शकों का प्यार और पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं मिलती हैं तो लगता है कि मेहनत सफल हो रही है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










