Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: तुलसी के जाते ही सड़क पर आ जाएगा मिहिर का परिवार? गायत्री-नॉयना की साजिश से उजड़ जाएगा शांति निकेतन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है. आने वाले एपिसोड में तुलसी के घर छोड़ते ही शांति निकेतन की हालत बिगड़ जाएगी और मिहिर पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ेगा.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: पॉपुलर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर बड़े तूफान की ओर बढ़ रहा है. आने वाले एपिसोड्स में कहानी ऐसा मोड़ लेने वाली है, जिसे देखकर दर्शक हैरान रह जाएंगे. तुलसी और मिहिर के रिश्ते में आई दरार अब पूरे शांति निकेतन को हिला कर रख देगी और खुशहाल दिखने वाला परिवार ताश के पत्तों की तरह बिखरता नजर आएगा.
शांति निकेतन में खत्म हुई शांति
कहानी में अब तक आपने देखा कि तुलसी पूरी तरह टूट चुकी है. मिहिर के धोखे ने उसके भरोसे को चकनाचूर कर दिया है, जिसके बाद तुलसी मिहिर को छोड़ देती है. हालांकि आने वाले एपिसोड में तुलसी के घर से जाते ही शांति निकेतन की हालत बिगड़ने लगती है. बिजनेस में नुकसान, पैसों की तंगी और घर के अंदर बढ़ते झगड़े मिहिर की मुश्किलें बढ़ा देंगे. मिहिर को सड़क पर आने का डर सताने लगेगा. परिवार के सदस्य एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगेंगे और घर की शांति पूरी तरह खत्म हो जाएगी.
दूसरी ओर परी की जिंदगी में भी खुशियां ज्यादा दिन नहीं टिकेंगी. शादी के बाद परी को एहसास होगा कि उसने रणविजय से शादी करके बहुत बड़ी गलती कर दी है. वह अंदर ही अंदर टूट जाएगी, लेकिन चाहकर भी रणविजय के खिलाफ कुछ नहीं कर पाएगी. उसकी यह मजबूरी उसे और कमजोर बना देगी.
परिवार के लिए बिजनेस करेगी तुलसी
लीप के बाद तुलसी परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए तुलसी अपना खुद का बिजनेस शुरू करेगी. उम्र के इस पड़ाव पर भी वह हार नहीं मानेगी और खुद को मजबूत बनाकर दिखाएगी. वहीं तुलसी के जाते ही गायत्री की नीयत बदल जाएगी. उसकी नजर शांति निकेतन की जमीन-जायदाद पर टिक जाएगी. घर की मालकिन बनने के सपने में वह नॉयना से हाथ मिला लेगी. बदले में नॉयना, गायत्री को पावर देने का वादा करेगी. दोनों मिलकर मिहिर और परिवार को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करेंगी.
मिहिर पर कब्जा चाहती है नॉयना
गायत्री की मदद से नॉयना धीरे-धीरे शांति निकेतन में अपनी जगह बनाती जाएगी. उसे लगेगा कि अब वह तुलसी की जगह ले सकती है, लेकिन परिवार के लोग उसे पूरी तरह स्वीकार नहीं करेंगे. मिहिर भी नॉयना से दूरी बनाए रखने की कोशिश करेगा. वृंदा के मां बनने की खबर आते ही तुलसी तय करेगी कि यह बात मिहिर तक नहीं पहुंचेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




